1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सड़क पार कर रहे एक ही परिवार के 7 लोगों को कार ने मारी टक्कर, 4 की मौत, 3 घायल

सड़क पार कर रहे एक ही परिवार के 7 लोगों को कार ने मारी टक्कर, 4 की मौत, 3 घायल

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 25, 2025 10:09 am IST,  Updated : May 25, 2025 12:13 pm IST

तमिलनाडु के मदुरै जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार ने सड़क पार कर रहे एक ही परिवार के सात लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में परिवार के चार लोगों ने जान गंवा दी, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

तमिलनाडु के मदुरै जिले में उसिलामपट्टी के पास कुंजमपट्टी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब एक तेज रफ्तार कार सड़क पार कर रहे एक ही परिवार के सात सदस्यों को टक्कर मार दी।

मदुरै के पुलिस अधीक्षक अरविंद ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हादसा शनिवार शाम को हुआ। परिवार के सदस्य सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अनियंत्रित कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई।

वन्यजीव कार्यकर्ता समेत चार की मौत

वहीं, राजस्थान के जैसलमेर जिले में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक वन्यजीव प्रेमी, एक वन विभाग के कर्मचारी और दो अन्य जागरूक नागरिक शामिल हैं, जो कथित हिरण शिकार की सूचना मिलने पर जांच के लिए जा रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि हादसा जिले के लाठी थाना क्षेत्र में उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक और एक कैंपर वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंपर में सवार सभी चार व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

मृतकों की पहचान राधेश्याम पेमानी, श्याम विश्नोई, कंवराज सिंह और सुरेंद्र चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, राधेश्याम पेमानी जैसलमेर में वन्यजीवों के संरक्षण के लिए सक्रिय एक समर्पित कार्यकर्ता थे, जबकि सुरेंद्र चौधरी राजस्थान वन विभाग में कार्यरत कर्मचारी थे। सभी चार लोग वन्यजीव शिकार की सूचना के आधार पर मौके का निरीक्षण करने निकले थे।

ये भी पढ़ें-

Earthquake: भूकंप के झटके से हिला भारत का पड़ोसी देश, इतनी रही तीव्रता

दिल्ली में आंधी के साथ हुई जबरदस्त बारिश से फ्लाइट प्रभावित, 49 उड़ानों पर पड़ा असर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत