1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CBI की बड़ी कामयाबी, फरार आरोपी परमिंदर सिंह को UAE से लाया गया भारत, जानिए किन मामलों का है आरोपी

CBI की बड़ी कामयाबी, फरार आरोपी परमिंदर सिंह को UAE से लाया गया भारत, जानिए किन मामलों का है आरोपी

 Reported By: Abhay Parashar, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Sep 26, 2025 08:31 pm IST,  Updated : Sep 26, 2025 08:34 pm IST

13 जून 2025 को पंजाब पुलिस के कहने पर CBI ने इंटरपोल से रेड नोटिस जारी कराया था। इसके बाद से फरार परमिंदर सिंह को भारत लाने की कोशिशे तेज कर दी गई थी। सीबीआई को अब जाकर सफलता मिली है।

फरार आरोपी परमिंदर सिंह को लाया गया भारत- India TV Hindi
फरार आरोपी परमिंदर सिंह को लाया गया भारत Image Source : REPORTER INPUT

सीबीआई ने इंटरपोल चैनल्स के जरिए बड़ी सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस को वांछित आरोपी परमिंदर सिंह उर्फ निर्मल सिंह उर्फ पिंडी को संयुक्त अरब अमीरात से भारत लाया गया है। परमिंदर सिंह पर फंड जुटाकर आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने, रंगदारी, हत्या की कोशिश और आपराधिक धमकी जैसे गंभीर आरोप हैं। 

पंजाब पुलिस भारत लेकर आई

भारत से फरार होने के बाद वह लंबे समय से विदेश में छिपा हुआ था। CBI की इंटरनेशनल पुलिस कोऑपरेशन यूनिट (IPCU) ने विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय, अबू धाबी स्थित एनसीबी और पंजाब पुलिस के साथ मिलकर इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 26 सितंबर को पंजाब पुलिस की टीम उसे UAE से लेकर भारत पहुंची।

इंटरपोल ने जारी किया था रेड नोटिस

इससे पहले, 13 जून 2025 को पंजाब पुलिस के कहने पर CBI ने इंटरपोल से रेड नोटिस जारी कराया था। इसके बाद UAE की एजेंसियों ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे भारत प्रत्यर्पित करने का फैसला लिया।

बता दें कि रेड नोटिस इंटरपोल द्वारा जारी किया जाने वाला अलर्ट है, जो दुनिया भर की पुलिस एजेंसियों को भेजा जाता है ताकि फरार अपराधियों को पकड़ा जा सके।

इंटरपोल की मदद से 130 से ज्यादा लोगों को लाया गया भारत

CBI बतौर नेशनल सेंट्रल ब्यूरो (NCB) भारत में इंटरपोल से जुड़े मामलों को संभालती है और भारतपोल नेटवर्क के जरिए देश की एजेंसियों को जोड़ती है। बीते कुछ सालों में इंटरपोल चैनल्स की मदद से 130 से ज्यादा फरार अपराधियों को भारत वापस लाया जा चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत