1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आर्यन खान केस में समीर वानखेड़े पर CBI का शिकंजा, पत्नी क्रांति रेडकर बोलीं- सभी जानते हैं...

आर्यन खान केस में समीर वानखेड़े पर CBI का शिकंजा, पत्नी क्रांति रेडकर बोलीं- सभी जानते हैं...

 Written By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 15, 2023 05:45 pm IST,  Updated : May 15, 2023 05:45 pm IST

समीर वानखेड़े समेत 5 लोगों के खिलाफ CBI ने FIR दर्ज की है, जिसमें NCB के अन्य अधिकारी भी शामिल हैं। इस बीच, समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर वानखेड़े ने अपने पति के समर्थन में बयान दिया।

समीर वानखेड़े की पत्नी का आया बयान - India TV Hindi
समीर वानखेड़े की पत्नी का आया बयान Image Source : ANI/FILE

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान केस में NCP अधिकारी समीर वानखेड़े मुश्किल में घिर गए हैं। एनसीबी मुंबई जोन के पूर्व डायरेक्टर समीर के खिलाफ CBI ने भ्रष्टाचार के मामलों में एफआईआर दर्ज की है। समीर वानखेड़े समेत 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, जिसमें NCB के अन्य अधिकारी भी शामिल हैं। इस बीच, समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर वानखेड़े ने अपने पति के समर्थन में बयान दिया।

"सीबीआई की कार्रवाई में हमारा पूरा सहयोग"

क्रांति रेडकर ने अपने एक बयान में कहा, "सभी जानते हैं कि उन पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। ये सिर्फ आरोप हैं और हम सीबीआई की कार्रवाई में पूरा सहयोग कर रहे हैं। हमें कानून-व्यवस्था पर भरोसा है और हम एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते जांच एजेंसी के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं। वहीं, अपने ऊपर लगे सभी आरोपों पर समीर वानखेड़े का कहना है, मुझे देशभक्त होने का इनाम मिल रहा है।

आर्यन खान को नहीं फंसाने के बदले 25 करोड़

सीबीआई की ओर से दर्ज FIR में समीर वानखेड़े पर आरोप है कि उन्होंने क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान को नहीं फंसाने के बदले में 25 करोड़ की रिश्वत मांगी थी। आर्यन खान को क्रूज ड्रग केस में गिरफ्तार करने वाले समीर वानखेड़े के घर पर 12 मई को CBI ने छापेमारी की थी। वानखेड़े के घर पर करीब 13 घंटों तक छापेमारी चली थी। केंद्रीय एजेंसी ने समीर वानखेड़े के मुंबई आवास सहित दिल्ली, रांची और कानपुर में कुल 29 ठिकानों पर छापेमारी की थी।

आर्यन खान सहित कुल 19 लोग हुए थे गिरफ्तार

गौरतलब है कि 2 अक्टूबर, 2021 को मुंबई के कॉर्डेलिया क्रूज पर एनसीबी ने रेड की थी। एनसीबी को क्रूज पर रेव पार्टी होने की जानकारी मिली थी। मामले में आर्यन खान सहित कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, छापे के दौरान मौके से 6 लोग ही पकड़े गए थे। इस मामले के एक आरोपी को छोड़कर अन्य सभी जमानत पर रिहा हो चुके हैं। गिरफ्तारी के बाद आर्यन खान को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय जेल में बिताना पड़ा था। SIT जांच के बाद आर्यन को 6 नवंबर को जमानत दे दी गई थी। उसी महीने समीर वानखेड़े का ट्रांसफर कर दिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत