1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सीबीआई ने एनबीसीसी के डीजीएम को किया गिरफ्तार, ठेकेदार से मांग रहा था रिश्वत

सीबीआई ने एनबीसीसी के डीजीएम को किया गिरफ्तार, ठेकेदार से मांग रहा था रिश्वत

 Reported By: Abhay Parashar, Edited By: Avinash Rai
 Published : Aug 01, 2024 01:51 pm IST,  Updated : Aug 01, 2024 01:51 pm IST

सीबीआई ने एनबीसीसी के डीजीएम को घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल ठेकेदार से डीजीएम ने 11.40 लाख रुपये की मांग की थी। हालांकि बाद में वह 5 लाख रुपये की रिश्वत ले रहा था, जिसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

CBI arrested NBCC DGM he was demanding bribe from a contractor- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

सीबीआई ने एनबीसीसी के एक उप महाप्रबंधक को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने उप महाप्रबंधक वरुण पोपली को ठेकेदार से पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने इसे लेकर गुरुवार को कहा कि लद्दाख में तैनात आरोपी डीजीएम वरुण पोपली ने ठेकेदार से कथित तौर पर 11.40 लाख रुपये की मांग की थी। उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान कथित तौर पर वह दिल्ली में 5 लाख रुपये की आंशिक राशि का भुगतान करने के लिए राजी हो गया। बुधवार की शाम जब वरुण पोपली रिश्वत ले रहा था, इसी दौरान सीबीआई की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

रिश्वत मांगते एनबीसीसी के अधिकारी को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

बता दें कि एनबीसीसी एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है। इसे पहले राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम के नाम से जाना जाता था। शिकायतकर्ता द्वारा दी गई शिकायत के मुताबिक आरोपी पोपली ने उनसे 11.40 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने शिकायत की कि लेह में हो रहे एक निर्माण परियोजना को क्रियान्वित करने के लिए डीजीएम एक अनुबंध वस्तु की अनुमति देने के लिए 7.40 लाख रुपये की मांग की। ऐसे में सीबीआई ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सीबीआई ने इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

दिल्ली में आवासीय परिसर में ली गई तलाशी

ऐसे में सीबीआई की जाल में एनबीसीसी का उप महाप्रबंधक फंस गया। दरअसल वरुण पोपली को 11.40 लाख रुपये की मांगी गई राशि के मुकाबले 5 लाख रुपये का रिश्वत मांगते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। आरोपी डीजीएम को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसे आज दिल्ली में न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। दिल्ली में आरोपी के आवासीय परिसर की भी तलाशी ली गई है। इस मामले की आगे की जांच जारी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत