1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारतीय रेलवे से रिटायर्ड अधिकारी निकला 'धन कुबेर', संपत्ति देख अधिकारियों के भी उड़े होश

भारतीय रेलवे से रिटायर्ड अधिकारी निकला 'धन कुबेर', संपत्ति देख अधिकारियों के भी उड़े होश

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Jan 17, 2023 02:40 pm IST,  Updated : Jan 17, 2023 04:20 pm IST

सीबीआई ने एक रिटायर रेलवे अधिकारी के घर पर छापा मारा है। अधिकारी के घर से करोड़ों रुपये मिले हैं। साथ ही करोड़ों के कीमत के ज्वैलरी भी बरामद की गई है।

प्रमोद कुमार जेना,...- India TV Hindi
प्रमोद कुमार जेना, रेलवे इंजीनियर Image Source : INDIA TV

भुवनेश्वर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सीबीआई ने एक रिटायर रेलवे कर्मी के घर पर छापा मारा है। छापे में सीबीआई को भी इतनी संपत्ति देख यकीन नहीं हुआ। अधिकारी भी आय से अधिक इतनी संपत्ति देख भौंचक्के रह गए। CBI को रेड में रिटायर रेलवे कर्मी के घर से करोड़ों रुपये की संपत्ति मिली है।

दरअसल, आय से अधिक संपत्ति केस में सीबीआई ने भुवनेश्वर में इंडियन रेलवे से रिटायर्ड 89 बैच के ऑफिसर प्रमोद कुमार जैना के यहां छापेमारी की है। छापेमारी में अब तक 1.57 करोड़ रुपये, 17 किलो ज्वैलरी (जिसकी कीमत 8 करोड़ रुपये है) बरामद हुई है। बता दें कि छापेमारी के दौरान प्रमोद कुमार के पास से कई प्रॉपर्टी के कागजात भी बरामद हुए है। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रमोद कुमार जैना ईस्ट कोस्ट रेलवे के चीफ ऑपरेशन मैनेजर हुआ करते थे।

रेलवे अफसर ने बनाई करोड़ों की संपत्ति

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, प्रमोद ने 1,92,21,405 की संपत्ति बनाई जो इनकी आय से 59.09 प्रतिशत ज्यादा है। 3 जनवरी को प्रमोद कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें बताया गया कि 2005 में इसकी सम्पत्ति 4,54,412 बैंक बेलेंस और प्लाट मिलाकर थी। जैना ने 1987 में रेलवे ज्वॉइन की थी। 

सीबीआई के मुताबिक 1 जनवरी 2005 से 31 मार्च 2020 में ये सम्पत्ति अवैध तरीके से बनाई गई। जानकारी के मुताबिक, भुवनेश्वर में सीबीआई की रेड अभी भी जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत