CBSE 10th Result: सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन CBSE क्लास 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। 21 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को सीबीएसई के 10वीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार है। यह इंतजार किसी भी समय खत्म हो सकता है। यह रिजल्ट सीबीएससी की वेबसाइट cbse.gov.in या cbresults.nic.in पर चेक किया जा सकता है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड—सीबीएसई आज सोमवार 4 जुलाई को 10वीं टर्म 2 बोर्ड एग्जाम के परिणाम घोषित कर सकता है। जो स्टूडेंट सीबीएसई मेट्रिक टर्म 2 एग्जाम में उपस्थित हुए थे, वे जल्दी ही अपने रोल नंबर की मदद से सीबीएसई का रिजल्ट वेबसाइट पर देख सकेंगे। इस साल लगभग 35 लाख से ज्यादा छात्रों ने सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था।
सूत्रों के अनुसार सीबीएसई को 15 जुलाई तक 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करना है। ऐसे में 12वीं क्लास से पहले 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित किए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मैट्रिक के रिजल्ट आज 4 जुलाई को घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि सीबीएसई द्वारा इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
वैसे सीबीएसई का रिजल्ट की तारीख का पिछला पैटर्न देखा जाए तो सीबीएसई रिजल्ट जारी करने से दो या तीन घंटे पहले ही अमूमन रिजल्ट के समय की घोषणा करता है।
सीबीएसई जल्दी ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट्स पर 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित कर सकता है। इसे स्टूडेंट्स cbse.gov.in और cbresults.nic.in पर देख सकते हैं और परिणाम डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र डिजिलॉक वेबसाइट या ऐप, उमंग ऐप और results.gov.in पर भी 10वीं, 12वीं के नतीजे चेक कर सकते हैं। सीबीएसई परीक्षा पास करने के लिए, थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा में कम से कम 33% मार्क्स अलग-अलग हासिल करने होंगे। इससे कम प्रतिशत प्राप्त करने पर परीक्षार्थियों को रिपीट, कंपार्टमेंट या फेल घोषित किया जाएगा।
कई बार रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश हो जाती है क्योंकि उस पर हैवी ट्रैफिक होता है। ऐसे में स्टूडेंट्स एसएमएस सेवाओं या मोबाइल एप्लीकेशन डिजीलॉकर या उमंग ऐप का इस्तेमाल करके नतीजे चेक कर सकते हैं। कहा ये भी जा रहा है कि सीबीएसई रिजल्ट जारी करने से पहले नया रिजल्ट कैलुकलेशन फॉर्मूला जारी करेगा। इससे स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स भ्रमित नहीं होंगे।
स्टेप 1: डिजिलॉकर ऐप पर या वेबसाइट digilocker.gov.in पर खोलें।
स्टेप 2: आधार कार्ड के जरिए रजिस्ट्रेशन करें और लॉगइन करें।
स्टेप 3: 'Central Board Of Secondary Education' पर क्लिक करें।
स्टेप 4: CBSE 10th Result 2022 या CBSE 12th Result 2022 पास सर्टिफिकेट चुनें।
स्टेप 5: रिजल्ट खुल जाएगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
संपादक की पसंद