1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CDS बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश की लेटेस्ट Video, देखें घटनास्थल के हालात

CDS बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश की लेटेस्ट Video, देखें घटनास्थल के हालात

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 08, 2021 04:37 pm IST,  Updated : Dec 08, 2021 04:38 pm IST

सीडीएस जनरल रावत ऊंटी के वेलिंगटन में आयोजित एक कार्यक्रम में लेक्चर देकर लौट रहे थे। ऊंटी वेंलिगटन में आर्म्ड फोर्सेज का कॉलेज है।

CDS बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश की लेटेस्ट Video, देखें घटनास्थल के हालात- India TV Hindi
CDS बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश की लेटेस्ट Video, देखें घटनास्थल के हालात Image Source : ANI

Highlights

  • ऊंटी में लेक्चर लेकर लौट रहे थे रावत
  • बिपिन रावत के परिवार से मिले रक्षा मंत्री
  • हेलिकॉप्टर क्रैश में 11 की मौत, अस्पताल में भर्ती रावत

नई दिल्ली: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत और उनकी पत्नी सहित सेना के अधिकारियों को ले जा रहा वायुसेना का हेलिकॉप्टर Mi-17V5 तमिलनाडु के कुन्नूर में क्रैश हो गया है। हेलिकॉप्टर कुन्नूर के नीलगिरी इलाके में क्रैश हुआ है। बताया जा रहा है कि शायद मौसम की खराबी और बादल की वजह से हेलिकॉप्टर के पायलट सही अनुमान लगाने से चूक गए और इसी कारण यह हादसा हो गया।

ऊंटी में लेक्चर लेकर लौट रहे थे रावत

सीडीएस जनरल रावत ऊंटी के वेलिंगटन में आयोजित एक कार्यक्रम में लेक्चर देकर लौट रहे थे। ऊंटी वेंलिगटन में आर्म्ड फोर्सेज का कॉलेज है। ऊंटी से लौटते वक्त ही हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसके बाद हेलिकॉप्टर से आग की लपटें उठने लगी और घटनास्थल पर सबसे पहले स्थानीय लोग पहुंचे। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव का काम शुरू किया। मौके से कई शव बरामद किए जा चुके हैं।

देखिए, घटनास्थल की लेटेस्ट वीडियो

बिपिन रावत के परिवार से मिले रक्षा मंत्री

हादसे के बारे में जानकारी मिलने के बाद दिल्ली में हलचल तेज हो गई। एयरफोर्स ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, दूसरे ओर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करीब 3.40 मिनट पर CDS बिपिन रावत के परिवार से मिलने उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे और मुलाकात की। बता दें कि बिपिन रावत की दो बेटियां हैं। हालांकि, दोनों बेटियां इस वक्त दिल्ली आवास पर मौजूद थीं या नहीं, इसे लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

हेलिकॉप्टर क्रैश में 11 की मौत, अस्पताल में भर्ती रावत

जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सेना के सीनियर अधिकारियों सहित कुल 14 लोग सवार थे, जिनमें 11 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं जबकि बिपिन रावत के बारे में यह जानकारी सामने आई है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

हेलिकॉप्टर में कौन-कौन सवार थे?

बताया जा रहा है कि सीडीएस रावत के अलावा हेलिकॉप्टर में उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, गुरसेवक सिंह, जितेंद्र कुमार, विवेक कुमार, बी साई तेजा और हवलदार सतपाल सवार थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत