1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हज के दौरान 98 भारतीयों की मौत को दिल्ली राज्य हज समिति की अध्यक्ष ने बताया दुखद, कही ये बात

हज के दौरान 98 भारतीयों की मौत को दिल्ली राज्य हज समिति की अध्यक्ष ने बताया दुखद, कही ये बात

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jun 22, 2024 06:33 pm IST,  Updated : Jun 22, 2024 06:38 pm IST

वार्षिक हज यात्रा के दौरान 98 भारतीयों की मौत को कौसर जहां ने दुखद बताया है। बता दें कि इस बार 1 लाख 75 हजार भारतीय हाजियों ने हज किया है।

Kausar Jahan- India TV Hindi
दिल्ली राज्य हज समिति की अध्यक्ष कौसर जहां Image Source : ANI

नई दिल्ली: वार्षिक हज यात्रा के दौरान 98 भारतीयों की मौत पर दिल्ली राज्य हज समिति की अध्यक्ष कौसर जहां का कहना है कि यह एक दुखद घटना है। मेरी गहरी संवेदना उन लोगों के साथ है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हम उनका समर्थन करने के लिए मौजूद हैं।

पहला जत्था दिल्ली पहुंचा

बता दें कि भारतीय हाजियों का पहला जत्था हज करने के बाद दिल्ली पहुंचा है। इस बार 1 लाख 75 हजार भारतीय हाजियों ने हज किया है। उनका दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत भी किया गया।

हज के दौरान क्यों हो रहीं मौतें?

दरअसल सऊदी अरब में बहुत अधिक गर्मी पड़ रही है और यहां ठीक व्यवस्था नहीं होने की वजह से हज यात्रियों की मौतें हो रही हैं। ऐसे में सऊदी सरकार पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

सऊदी में जिन लोगों की मौतें हुईं, उनके परिजन मृतकों के शव लेने की कोशिश में लगे हैं। लोग अपने प्रियजनों का पता करने के लिए लाइनों में लगे हुए हैं। सोमवार को मक्का का तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियश तक दर्ज किया गया था। 

सोशल मीडिया पर भी हज यात्रियों की पहचान को लेकर लोग कैंपेन चला रहे हैं। इस बार मौतों का आंकड़ा काफी चौंकाने वाला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत