नई दिल्ली: चंद्रयान 3 को लेकर पूरे देश में उत्साह नजर आ रहा है। सभी उस वक्त के इंतजार में हैं, जब चंद्रयान की लैंडिंग होगी। इसकी लैंडिंग का वक्त जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे ही लोगों की धड़कनें भी तेज हो रही हैं। इसके लैंडर विक्रम के चांद की सतह पर लैंडिंग के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर विक्रम के चांद की सतह को छूने की संभावना है। हालांकि इससे पहले के आखिरी 20 मिनट काफी रिस्की होंगे। यहां जानें चंद्रयान से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
- Hindi News
- भारत
- राष्ट्रीय
- Chandrayaan-3 Landing: करीब आ चुका है चंद्रयान की लैंडिंग का वक्त, जानें पल-पल के लाइव अपडेट्स
Chandrayaan-3 Landing: करीब आ चुका है चंद्रयान की लैंडिंग का वक्त, जानें पल-पल के लाइव अपडेट्स
चंद्रयान 3 की लैंडिंग का वक्त करीब है, ऐसे में सभी उस गोल्डन टाइम का इंतजार कर रहे हैं, जब चंद्रयान अपने लक्ष्य को भेद देगा।
Chandrayaan-3 Landing Live
-
8:15 PM (IST) Aug 22, 2023
चंद्रयान -3 की सुरक्षित लैंडिंग पर इसरो के पूर्व वैज्ञानिक वाईएस राजन का बयान
राजन ने कहा, 'लगभग 80% बदलाव (चंद्रयान-3 में) किए गए हैं। उन्होंने चंद्रयान-3 में कई चीजें शामिल की हैं। पहले यह लैंडिंग के समय केवल ऊंचाई देख रहा था, जिसे अल्टीमीटर कहा जाता है, अब इसके अलावा उन्होंने इसमें बदलाव किया है।'
-
5:26 PM (IST) Aug 22, 2023
लैंडिंग के 15 मिनट में क्या होगा?
ISRO लैंडर को कमांड देना शुरू करेगा
लैंडर के सभी 4 इंजनों का इस्तेमाल होगा
2 मीटर प्रति सेकंड की स्पीड लाई जाएगी
1683 मी. प्रति सेकंड से 2 मीटर प्रति सेकंड स्पीड
2 मीटर प्रति सेकंड की स्पीड आते ही लैंडिंग
सही जगह ना मिलने पर दूसरी जगह लैंडिंग
लैंडिंग की जगह का फैसला सॉफ्टवेयर लेगा
लैंडर का सॉफ्टवेयर खुद फैसला लेने में सक्षम -
4:35 PM (IST) Aug 22, 2023
4 चरणों में होगी लैंडिंग
लैंडर विक्रम की लैंडिंग 4 चरणों में होगी। इस दौरान लैंडर की स्पीड को कम करके उसे चंद्रमा की सतह पर पहुंचाया जाएगा। पहले चरण में लैंडर 30 किलोमीटर से 7.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर आएगा। वहीं दूसरे चरण में लैंडर विक्रम 7.5 किलोमीटर से 6.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर आएगा, जबकि तीसरे चरण में 6.8 किलोमीटर से 800 मीटर की ऊंचाई पर आ जाएगा और आखिर में लैंडर विक्रम 800 मीटर से 150 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचेगा।
-
4:03 PM (IST) Aug 22, 2023
इसरो ने क्या कहा?
इसरो ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन बुधवार, 23 अगस्त को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास कर रहा है। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि सभी प्रणालियों की नियमित जांच हो रही है और विक्रम रोवर का सुचारू संचालन जारी है। इसरो ने बताया है कि मिशन का समय तय है और सिस्टम की नियमित जांच चल रही है। सबकुछ सुचारू रूप से जारी है। मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (एमओएक्स) पूरी ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ है!
-
4:01 PM (IST) Aug 22, 2023
चंद्रयान की लैंडिंग का वक्त करीब
चंद्रयान के 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर विक्रम के चांद की सतह को छूने की संभावना है।