1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गर्लफ्रेंड की हत्या करने के बाद 2 दिनों तक शव के साथ सोता रहा बॉयफ्रेंड, इस तरह खुला राज

गर्लफ्रेंड की हत्या करने के बाद 2 दिनों तक शव के साथ सोता रहा बॉयफ्रेंड, इस तरह खुला राज

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Apr 11, 2023 04:49 pm IST,  Updated : Apr 11, 2023 05:16 pm IST

महासमुंद निवासी बसंती यादव राजधानी के एक निजी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ थी। वह गोपी निषाद के साथ लिव इन रिलेशनशिप में किराए पर रह रही थी। कहा जा रहा है कि दोनों शादी करने वाले थे।

Raipur Boyfriend- India TV Hindi
हत्या का आरोपी गोपी निषाद और कमरे में पड़ा लड़की का शव Image Source : INDIA TV

रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी और उसके शव के साथ 2 दिनों तक सोता रहा। घर से जब शव की बदबू आना शुरू हुई तो मकान मालिक ने अंदर जाकर देखा और वह दंग रह गया। लड़की का शव तो पड़ा ही हुआ था, उस दौरान आरोपी लड़का भी घर पर ही मौजूद था। इस घटना की सूचना आनन-फानन में पुलिस को दी गई, जिसके बाद आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी लड़के की पहचान गोपी निषाद के रूप में हुई है और मृत लड़की का नाम बसंती यादव था। 

क्या है पूरा मामला

महासमुंद निवासी बसंती यादव राजधानी के एक निजी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ थी। 2 महीने पहले ही लालपुर के एक मकान में गोपी निषाद के साथ लिव इन रिलेशनशिप में किराए पर रह रही थी। गोपी निषाद भी अस्पताल में वार्ड बॉय का काम करता था।

कहा जा रहा है कि दोनों शादी करने वाले थे। शनिवार को लड़की अपने काम से आने के बाद घर पर ही थी। आरोपी लड़का भी उसके साथ ही था। आज सुबह मकान से तेज बदबू आने लगी। मकान मालिक ने अंदर जाकर देखा तो लड़की का शव नीचे एक चादर पर पड़ा हुआ था, जिसके बाद इसकी शिकायत टिकरापारा थाने को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया। 

ASP का बयान भी आया

इस मामले में एएसपी डीसी पटेल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने शादी को लेकर हुए विवाद के बाद युवती की हत्या की होगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर घटना के संबंध में जानकारी दी जाएगी। (छत्तीसगढ़ से आलोक शुक्ला की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: 

क्या अतीक अहमद का आखिरी समय आ गया है? खुद डर से कांप रहा, कुनबे पर भी शिकंजा कसा, लाल डायरी से खुल रहे काले राज

'एक बुलबुले की वजह से हुआ हादसा', तो क्या देवघर रोपवे हादसे का कोई जिम्मेदार नहीं? 72 घंटे तक हवा में अटकी रहीं थी 48 जिंदगियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत