1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Child Missing Ncrb Report: डराते हैं बच्चा चोरी के आंकड़े, 5 साल में गायब हुए 3.4 लाख बच्चे, 2021 में सबसे ज्यादा बच्चे चुराए गए

Child Missing Ncrb Report: डराते हैं बच्चा चोरी के आंकड़े, 5 साल में गायब हुए 3.4 लाख बच्चे, 2021 में सबसे ज्यादा बच्चे चुराए गए

 Published : Sep 21, 2022 10:14 pm IST,  Updated : Sep 21, 2022 10:20 pm IST

Child Missing Ncrb Report: बच्चा चोरी करने की घटना आए दिन सामने आ रही है। आपने कई वायरल वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखा होगा कि कैसे युवक बच्चे को चुरा ले जाते हैं।

Child Missing Ncrb Report- India TV Hindi
Child Missing Ncrb Report Image Source : PIXABAY

Highlights

  • इन मामलों में सबसे अधिक बेटियां हैं
  • गायब 75% बेटियां हुई है
  • मध्य प्रदेश में साल 2021 में सबसे ज्यादा कुल 11,607 बच्चे चोरी हुए

Child Missing Ncrb Report: बच्चा चोरी करने की घटना आए दिन सामने आ रही है। आपने कई वायरल वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखा होगा कि कैसे युवक बच्चे को चुरा ले जाते हैं। इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत हैं। इन सबके बीच बच्चा चोरी के आरोप में कई बार निर्दोष लोग भी मारे जाते हैं। हालांकि बच्चे का गायब होना यह अहम है। आज आंकड़ों के माध्यम से समझेंगे कि देश में हर रोज कितने बच्चे गायब हो जाते हैं। 

साल 2021 में मामले बढ़े

एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2021 में कुल  73,535 बच्चे गायब हुए। वही पिछले 5 सालों की बात करें तो 3.4 लाख से ज्यादा बच्चों की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन आंकड़ों में हैरान कर देने वाली बात है कि सबसे अधिक इनमें देश की बेटियां शामिल हैं। पिछले 5 सालों के आंकड़े पर नजर डाला जाए तो 3.4 लाख से अधिक मामले दर्ज हुए यानी हर साल औसतन 68,000 बच्चे गायब हो हुए। अब ये चिंता का विषय बन चुका है। साल दर साल इस तरह के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। साल 2017 में 63,339 बच्चों के चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई। यह आंकड़ा 2021 में हैरान कर देने वाला है। साल 2021 में 77,535 बच्चों की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज की गई। वही कोरोना महामारी के दौरान भी 59,262 बच्चे लापता हो गए। 

बेटियां नहीं सुरक्षित 
आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश में साल 2021 में सबसे ज्यादा कुल 11,607 बच्चे चोरी हुए। वहीं पश्चिम बंगाल (9,996) तमिलनाडु (6,399) दिल्ली (5,772) और राजस्थान में (4,936) बच्चे गायब हो गए। ये राज्य बच्चों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो गए हैं। लगभग 50% से ज्यादा मामले सिर्फ इन्हीं राज्यों में दर्ज किए गए हैं। साल 2021 की एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़कियों के लापता होने के आंकड़े हैरान कर देने वाले हैं। 

आकंड़े चौकाने वाले 
इन मामलों में सबसे अधिक बेटियां हैं। गायब 75% बेटियां हुई है। उड़ीसा में (84.86%), छत्तीसगढ़ (87.4%), पश्चिम बंगाल (84.81), बिहार (84.53%), पंजाब (84.31%), राजस्थान (83.73%) हिमाचल प्रदेश (81.25%), मध्य प्रदेश (81.5%) और आंध्र प्रदेश (80.3%) इन राज्यों में सबसे ज्यादा बच्चों में बेटियों के गायब होने का प्रतिशत 80% से अधिक है। देशभर में बीते इस महीने में बच्चा चोरी की अफवाहों के कारण दो दर्जन से ज्यादा हिंसक घटनाएं सामने आई। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और  महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बच्चा चोरी के कई मामले प्रकाश में आए। जिसमें कई लोगों की पिटाई भी हुई। इस मामले में कई राज्यों की पुलिस ने अफवाह से बचने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत