1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. परीक्षा में मोबाइल के साथ पकड़ा गया 10वीं का छात्र, फांसी लगाकर दे दी जान

परीक्षा में मोबाइल के साथ पकड़ा गया 10वीं का छात्र, फांसी लगाकर दे दी जान

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 24, 2024 06:34 pm IST,  Updated : Dec 24, 2024 06:47 pm IST

स्कूल में परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन के साथ पकड़े जाने के बाद हुआ कार्रवाई के बाद एक छात्र ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : FILE PHOTO

मध्य प्रदेश के धार जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक छात्र को स्कूल में परीक्षा के वक्त मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते पकड़ा गया था। स्कूल प्रबंधन की ओर से छात्र के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस घटना के बाद छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने कहा है कि प्राथमिक रूप से पता लगा है कि छात्र मौत फांसी लगाने से हुई है। परिवार के लोग छात्र को रात में अस्पताल ले गए थे। हालांकि, यहां डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

धार जिले की पुलिस ने मंगलवार को इस घटना के बारे में पूरी जानकारीसाझा की है। आत्महत्या की ये घटना जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर उटावड़ गांव में हुई है। पुलिस के मुताबिक, परिवार के सदस्यों ने पूछताछ में बताया है कि एक प्राइवेट स्कूल में सोमवार को छात्र परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था। फोन मिलने के बाद स्कूल मैनेजमेंट ने छात्र के खिलाफ कार्रवाई की, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।

स्कूल के प्रिंसिपल ने क्या कहा?

पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया ऐसा पता लगा है कि छात्र की मौत फांसी लगाने से हुई है। इस घटना को लेकर मामला भी दर्ज किया गया है। वहीं, स्कूल के प्रिंसिपल ने इस घटना पर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि प्री-बोर्ड में मैथ्स के पेपर के दौरान छात्र को मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था। इसके बाद फोन को जमा करा लिया गया था और छात्र को परीक्षा पूरी करने के लिए दूसरी उत्तर पुस्तिका दे दी गई थी। परीक्षा के बाद छात्र स्कूल ऑफिस आया था और उसने कहा था कि वह मंगलवार को अपने बड़े भाई के साथ आकर फोन वापस ले जाएगा। हालांकि, उन्हें रात के 9 बजे छात्र के आत्महत्या के बारे में जानकारी मिली।

छात्र के रिश्तेदार ने क्या बताया?

वहीं, आत्महत्या को लेकर मृतक छात्र के रिश्तेदार ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि स्कूल ने मोबाइल फोन पकड़े जाने के बारे में परिवार को सूचना दी थी। छात्र ने स्कूल से लौटने के बाद किसी से भी बात नहीं की थी। वह एक कमरे में गया और उसने वहीं पर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- श्रीलंका ने रामेश्वरम के 17 मछुआरों को गिरफ्तार किया, CM स्टालिन ने केंद्र सरकार से की बचाने की अपील

'मीडिया से ये क्यों कहा कि आपको...' पुष्पा 2 भगदड़ मामले में पुलिस ने अल्लू अर्जुन से पूछे तीखे सवाल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत