1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत का ये शहर बनेगा AI सिटी, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिया आदेश

भारत का ये शहर बनेगा AI सिटी, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिया आदेश

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Aug 30, 2024 07:58 pm IST,  Updated : Aug 30, 2024 08:06 pm IST

दुनियाभर में के देशों में इस वक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को काफी महत्व दिया जा रहा है। इस रेस में भारत भी शामिल है और प्रगति कर रहा है। ऐसे में भारत के एक शहर को AI सिटी बनाने का निर्देश जारी किया गया है।

Amaravati Artificial Intelligence AI City- India TV Hindi
ये शहर बनेगा AI सिटी। Image Source : SOCIAL MEDIA

आंध्र प्रदेश की सत्ता में वापसी के बाद से ही मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू लगातार राज्य को विकास की राह पर ले जाने की कोशिश में लगे हुए हैं। अब सीएम नायडू ने आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिटी के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। इसे लेकर सीएम नायडू ने अधिकारियों को कई निर्देश भी जारी किए हैं। आइए जानते हैं कि नायडू ने क्या कुछ कहा है। 

अमरावती का लोगो डिजाइन करने का निर्देश

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ एक बैठक में अमरावती को AI शहर के रूप में विकसित करने के साथ ही शहर का एक लोगो डिजाइन करने का निर्देश दिया है। नायडू ने अमरावती का लोगो अंग्रेजी में डिजाइन करने को कहा है जिसमें पहला अक्षर A और और आखिरी अक्षर I होगा। नायडू की राय है कि ऐसा डिजाइन लोगों को तुरंत ही दिमाग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बोध कराएगा। 

हर कोने में प्रौद्योगिकी उपलब्ध हो- नायडू

सीएम नायडू ने गुरुवार को एक समीक्षा बैठक की जिसमें राज्य के नगर प्रशासन मंत्री पी नारायण और राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (सीआरडीए) के अधिकारी मौजूद थे। इस बैठक में चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि आंध्र प्रदेश की राजधानी को इस तरह से बनाया जाना चाहिए जहां हर कोने में प्रौद्योगिकी उपलब्ध हो।

अमरावती को देवताओं की राजधानी- सीएम नायडू 

सीएम नायडू ने अमरावती को देवताओं की राजधानी बताया और कहा कि कि पिछली सरकार ने इस शहर के साथ बहुत खराब व्यवहार किया औक इसे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि राजधानी में कार्यों को तेज गति से पुनर्जीवित करने की हर जरूरत है। सीएम नायडू ने अधिकारियों को विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा में मेट्रो रेल कार्यों को तेज गति से शुरू करने का भी आदेश दिया। (इनपुट: IANS)

ये भी पढ़ें- टी.वी. सोमनाथन बने भारत के नए कैबिनेट सचिव, संभाला प्रभार, जानिए इनके बारे में

1984 सिख हत्याकांड: कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत