1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CNG Price: महंगा हुआ गाड़ी चलाना, फिर बढ़े सीएनजी के दाम, जानिए कहां कितनी बढ़ी कीमत?

CNG Price: महंगा हुआ गाड़ी चलाना, फिर बढ़े सीएनजी के दाम, जानिए कहां कितनी बढ़ी कीमत?

 Published : May 15, 2022 09:26 am IST,  Updated : May 15, 2022 09:31 am IST

गाड़ी चलाना अब और महंगा हो गया है। यदि आप सीएनजी से गाड़ी चलाते हैं तो आपको अपनी जेब और ढीली करना होगी। सीएनजी के दाम फिर बढ़ गए हैं। दिल्ली में अब ग्राहकों को प्रति किलोग्राम 2 रुपये अधिक चुकाने होंगे।

CNG Price- India TV Hindi
CNG Price Image Source : FILE PHOTO

CNG Price: गाड़ी चलाना अब और महंगा हो गया है। यदि आप सीएनजी से गाड़ी चलाते हैं तो आपको अपनी जेब और ढीली करना होगी। सीएनजी के दाम फिर बढ़ गए हैं। दिल्ली में अब ग्राहकों को प्रति किलोग्राम 2 रुपये अधिक चुकाने होंगे। 

जानकारी के अनुसार बढ़े हुए दाम आज यानी रविवार सवेरे 6 बजे से लागू हो गए हैं। अब दिल्ली में सीएनजी 73.61 रुपये प्रति किलो मिलेगी। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की बात करें, तो यहां सीएनजी गैस की खुदरा कीमत 76.17 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में सीएनजी गैस की कीमत 80.84 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

जानिए कहां कितने बढ़े सीएनजी के दाम

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड से मिली जानकारी के अनुसार नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी के दाम 76.17 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में आज सवेरे से प्रति किलोग्राम सीएनजी के लिए 80.84 रुपये चुकाने होंगे।

गुरुग्राम में 81.94 रुपये में सीएनजी मिलेगी तो रेवाड़ी में 84.07 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से सीएनजी मिलेगी। करनाल और कैथल में सीएनजी के दाम 82.27 रुपये हो जाएंगे। कानपुर, फतेहपुर और हमीरपुर में प्रति किलोग्राम सीएनजी के लिए 85.40 रुपये देने होंगे। अजमेर, पाली और राजसमंद में आज से सीएनजी 83.88 रुपये में मिलेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत