1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coal Import Tender: अडाणी एंटरप्राइजेज, 10 अन्य कंपनियां कोयला आयात के लिए बोली लगाने को इच्छुक- CIL

Coal Import Tender: अडाणी एंटरप्राइजेज, 10 अन्य कंपनियां कोयला आयात के लिए बोली लगाने को इच्छुक- CIL

 Published : Jun 21, 2022 11:49 pm IST,  Updated : Jun 21, 2022 11:49 pm IST

Coal Import Tender: कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की तरफ से आमंत्रित टेंडरों के लिए बोली लगाने में अडाणी एंटरप्राइजेज के अलावा 10 और कंपनियों ने रुचि दिखाई है।

Representational Image - India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

Highlights

  • पहला टेंडर CIL ने 24.16 लाख टन कोयले का जारी किया था
  • 11 कंपनियों ने CIL के कोल आयात टेंडर में दिखाई रुचि
  • ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर CIL द्वारा सुधार पत्र जारी किया गया

Coal Import Tender: अडाणी एंटरप्राइजेज के अलावा 10 और कंपनियों ने कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की तरफ से आमंत्रित टेंडरों के लिए बोली लगाने में रुचि दिखाई है। CIL ने कोयला आयात के लिए बोलियां मंगाई थी। इसमें सार्वजानिक क्षेत्र की खनन कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि उसने कोयला आयात करने वाली संभावित एजेंसियों के साथ बोली से पहले तीन बैठक की हैं। कोल इंडिया ने देश में बिजली संयंत्रों को ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 24.16 लाख टन कोयले का आयात करने के लिए पहला टेंडर जारी किया था। इसके एक दिन बाद विदेश से 60 लाख टन कोयला मंगाने के लिए मध्यम अवधि के दो टेंडर जारी किए थे। 

विदेशी एजेंसियों ने भी दिखाई रुचि

कोल इंडिया ने कहा, ‘‘इस संबंध में 14 जून और 17 जून को बैठकें हुई थीं। इसमें कोयला आयात करने वाली 11 कंपनियों ने CIL के अधिकारियों के साथ हिस्सा लिया था।’’ उनमें से प्रमुख भारतीय कंपनियां ​​अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड, मोहित मिनरल्स और चेट्टीनाड लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड थीं। कुछ विदेशों कोयला निर्यातक एजेंसियों ने भी इसमें रुचि दिखाई है, जिसमें से एक इंडोनेशिया से है।

CIL ने ‘ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल’ पर एक सुधार पत्र जारी किया गया

खनन कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘टेंडर में बोली लगाने वालों ने बोली मूल्य वैधता की समय सीमा को 90 दिनों से घटाकर 60 दिनों तक करने का अनुरोध किया था। इसके अलावा उन्होंने शिपमेंट की पहली किस्त की आपूर्ति के लिए समय सीमा को पत्र की तारीख से चार से छह सप्ताह के बीच तय करने के लिए भी कहा था।’’ बोलीदाताओं के अनुरोधों का संज्ञान लेते हुए सीआईएल ने बोली दस्तावेज में सुधार किया और बिना किसी बाधा के प्रक्रिया को तेज करने के लिए ‘ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल’ पर एक सुधार पत्र जारी किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत