1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोबरा सांप का कांच के गिलास में पानी पीते हुए VIDEO वायरल, इसे देखकर सच में डर जाएंगे आप

कोबरा सांप का कांच के गिलास में पानी पीते हुए VIDEO वायरल, इसे देखकर सच में डर जाएंगे आप

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 21, 2023 02:08 pm IST,  Updated : May 21, 2023 02:08 pm IST

क्या आपने कांच के गिलास में किसी कोबरा सांप को पानी पीते देखा है? सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप गिलास में पानी पीते हुए दिख रहा है।

cobra snake- India TV Hindi
कोबरा सांप Image Source : VIDEO SCREENGRAB

नई दिल्ली: सांप का नाम सुनते ही एक आम इंसान के शरीर में डर का हार्मोन रिलीज हो जाता है। दुनियाभर में सांप के काटने से ज्यादा मौतें केवल इस डर से हो जाती हैं कि सांप ने काट लिया है! सांपों की कई तरह की प्रजातियां हैं, जिसमें कोबरा को काफी खतरनाक माना जाता है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें काले रंग का एक डरावना कोबरा कांच के गिलास में पानी पीते हुए नजर आ रहा है और एक शख्स अपने हाथ से उसको पानी पिला रहा है। 

ये सांप देखने में काफी लंबा और जहरीला लग रहा है। ऐसे में एक शख्स का उसे गिलास में पानी पिलाना चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद दंग रह गए हैं और सांपों को लेकर अपने-अपने अनुभव साझा कर रहे हैं। 

इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम हैंडल द ब्यूटीफुलशॉर्ट्स ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कांच के एक ग्लास में डार्क ब्लैक कलर का कोबरा पानी पी रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत