Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कांग्रेस ने झारखंड और महाराष्ट्र चुनाव के लिए जारी किया कैंडिडेट्स का नाम, देखें लिस्ट

कांग्रेस ने झारखंड और महाराष्ट्र चुनाव के लिए जारी किया कैंडिडेट्स का नाम, देखें लिस्ट

Edited By: Amar Deep Published : Oct 28, 2024 11:34 pm IST, Updated : Oct 28, 2024 11:34 pm IST

कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशियों की नई लिस्ट जारी की है। इसमें झारखंड की दो सीटों पर और महाराष्ट्र की चार सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है।

कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट।- India TV Hindi
Image Source : PTI कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट।

कांग्रेस पार्टी ने सोमवार की रात को प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम हैं। कांग्रेस ने जो लिस्ट जारी की है, उसमें झारखंड के दो प्रत्याशियों और महाराष्ट्र के चार प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। बता दें कि झारखंड की जिन दो सीटों पर प्रत्याशियों का नाम घोषित किया गया है, उसमें बोकारो और धनबाद विधानसभा सीटें हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र की जिन चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं, उसमें अकोला पश्चिम, कोलाबा, सोलापुर शहर मध्य और कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीटें हैं।

इन सीटों पर प्रत्याशी घोषित

कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी की गई लिस्ट के मुताबिक झारखंड की बोकारो सीट पर श्वेता सिंह और धनबाद सीट पर अजय दुबे को टिकट दिया गया है। वहीं महाराष्ट्र की बात करें तो अकोला पश्चिम सीट पर साजिद खान मन्नान खान, कोलाबा सीट पर हीरा देवासी, सोलापुर शहर मध्य सीट पर चेतन नरोटे और कोल्हापुर उत्तर सीट पर मधुरिमाराजे मालोजीराजे छत्रपति के नाम का ऐलान किया है। बता दें कि कोल्हापुर उत्तर सीट पर कांग्रेस ने राजेश भारत लाटकर के स्थान पर मधुरिमाराजे मालोजीराजे छत्रपति को टिकट दिया है। 

रविवार को भी जारी की थी लिस्ट

इससे पहले कांग्रेस ने रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में कांग्रेस के 14 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। इसमें अंधेरी वेस्ट से सचिन सावंत की जगह अशोक जाधव को टिकट गया गया। सचिन सावंत ने रविवार सुबह इस सीट पर उम्मीदवारी नहीं मिलने के कारण नाराजगी जाहिर की थी और कहा था कि किसी लोकल व्यक्ति को टिकट देना चाहिए। 

20 नवंबर को मतदान

बता दें कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। वहीं नतीजों की घोषणा 23 नवंबर को की जाएगी। महाराष्ट्र में फिलहाल महायुति गठबंधन की सरकार है, जिसके मुखिया शिवसेना के एकनाथ शिंदे हैं। इस गठबंधन में शिवसेना के अलावा भाजपा और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP भी शामिल है। दूसरी तरफ, विपक्षी गठबंधन एमवीए है। इसमें उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT), कांग्रेस और वरिष्ठ नेता शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP (SP) शामिल है। 2019 विधानसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो यहां बीजेपी ने 165 कैंडिडेट उतारे थे और इसमें से 105 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी।

यह भी पढ़ें- 

BJP ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए जारी की तीसरी लिस्ट, 25 उम्मीदवारों के नाम

'मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं', धमकी मिलने के बाद पप्पू यादव का आया बयान; बोले- 'किसी से व्यक्तिगत लड़ाई नहीं'

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement