1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक चुनाव को लेकर सिद्धारमैया का दावा, '60 सीट भी पार नहीं कर पाएगी BJP'

कर्नाटक चुनाव को लेकर सिद्धारमैया का दावा, '60 सीट भी पार नहीं कर पाएगी BJP'

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 30, 2023 02:23 pm IST,  Updated : Mar 30, 2023 02:23 pm IST

कर्नाटक चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सिद्धारमैया ने कहा था कि यह उनका आखिरी चुनाव है। वहीं, आज उन्होंने कहा कि चुनाव में बीजेपी 60 सीट भी पार नहीं कर पाएगी।

कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया- India TV Hindi
कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया Image Source : FILE PHOTO

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनावी बिगुल का काउंटडाउन शुरू होने के साथ ही चर्चा तेज हो गई है कि कर्नाटक की सत्ता में कांग्रेस आ पाएगी या बीजेपी दोबार वापसी करेगी? इस बीच, कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दावा किया है कि बीजेपी 60 सीट भी पार नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि हमें किसी राजनीतिक दल से कोई खतरा नहीं है, हम अपने दम पर सत्ता में वापस आएंगे।

ये आखिरी चुनाव है- सिद्धारमैया 

कर्नाटक चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सिद्धारमैया ने कहा था कि यह उनका आखिरी चुनाव है। सिद्धारमैया कांग्रेस के सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने दोहराया कि 2023 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव उनके लिए आखिरी है। भावुक होते हुए सिद्धारमैया ने कहा था, "इसके बाद मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। यह मेरी इच्छा है कि मैं अपने मूल निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करूं और रिटायर हो जाऊं। यही वजह है कि मैं वरुण निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहा हूं।"

वैज्ञानिकों ने खोजा सबसे विशालकाय ब्लैक होल, सूर्य से 33 अरब गुना बड़ा है आकार

सत्ताधारी पार्टी की नहीं होती वापसी 

कर्नाटक में बीते 38 सालों के इतिहास में सत्ताधारी पार्टी की सत्ता में दोबारा वापसी नहीं हो पाई है। ऐसे में इस बार कांग्रेस बाजी मार सकती है। जनता हर पांच साल में दूसरी पार्टी को मौका देती है। कर्नाटक की राजनीति में ये सिलसिला 1985 के विधानसभा चुनाव से चल रहा है।

इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की बावड़ी धंसी, 25 से ज्यादा लोग अंदर गिरे

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का बुधवार को ऐलान किया गया। राज्य की 224 सीटों पर एक चरण में विधानसभा चुनाव होगा। राज्य में 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को नतीजे आएंगे। मुख्य रूप से मुकाबला बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के बीच है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत