1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी और MP में फिर ट्रेन को पलटाने की साजिश, रेल ट्रैक पर मिले लोहे की छड़ें और सीमेंटेड स्लीपर

यूपी और MP में फिर ट्रेन को पलटाने की साजिश, रेल ट्रैक पर मिले लोहे की छड़ें और सीमेंटेड स्लीपर

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Oct 09, 2024 08:22 am IST,  Updated : Oct 09, 2024 09:02 am IST

देश के दो राज्यों में मालगाड़ी को पलटाने की साजिश का खुलासा हुआ है। समय रहते लोको पायलट ने साजिश को देख लिया और ट्रेन को पहले ही रोक दिया।

ग्वालियर में ट्रेन को पलटाने की साजिश - India TV Hindi
ग्वालियर में ट्रेन को पलटाने की साजिश Image Source : INDIA TV

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से ट्रेन को पलटाने की साजिश का मामला सामने आया है। ग्वालियर में मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर लोहे की भारी भरकम फ्रेम रखी मिली। मालगाड़ी के चालक की सतर्कता से दुर्घटना टल गई। जानकारी के अनुसार,ग्वालियर के बिरलानगर स्टेशन के पास मालगाड़ी ट्रैक पर देर रात लोहे की छड़ें रखी मिलीं। इसी ट्रैक पर एक मालगाड़ी आ रही थी लेकिन समय रहते उसे रोक दिया गया।

पुलिस को अभी तक नहीं मिला कोई सुराग

इससे ट्रेन बेपटरी होने से बच गई। आरपीएफ और जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आस पास के सीसीटीवी फूटेज भी देखे जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। 

यूपी में भी ट्रेन पटलाने की साजिश

उधर, यूपी में एक बार फिर ट्रेन पलटाने की साजिश का मामला सामने आया है। रायबरेली में मालगाड़ी सीमेंटेड स्लीपर से टकरा गई। हालांकि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। आशंका है कि खेत में रखे तीन स्लीपरों को खींचकर ट्रैक पर लाया गया। देर रात हुए इस हादसे के बाद 15 मिनट तक मालगाड़ी खड़ी रही। यह घटना रायबरेली के लक्ष्मणपुर स्टेशन के पास घटी।

कई राज्यों में सामने आ चुके हैं इस तरह के मामले

बता दें कि पिछले दो महीनों में देश के कई राज्यों में ट्रेनों को पलटाने की साजिश की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसी ही एक और घटना में 23 सितंबर को पंजाब के बठिंडा में बठिंडा से दिल्ली जाने वाली रेलवे पटरियों से लोहे की छड़ें बरामद की गईं, जो एक और कथित पटरी से उतरने की साजिश की ओर इशारा करती हैं। रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने कहा था कि देश में हाल ही में हुए रेल हादसों की जांच में कुछ खतरनाक चीजें और  षड्यंत्र सामने आए हैं।

 

रिपोर्ट- अनामिका गौर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत