1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना केस: बीते 24 घंटे में 1 लाख 68 हजार 063 नए मामले, 277 लोगों की हुई मौत

कोरोना केस: बीते 24 घंटे में 1 लाख 68 हजार 063 नए मामले, 277 लोगों की हुई मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 11, 2022 09:41 am IST,  Updated : Jan 11, 2022 10:01 am IST

भारत में कोरोना के 1 लाख 68 हजार 063 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस दौरान 69 हजार 959 लोग ठीक हुए हैं और 277 लोगों की मौत हुई है।

देश में बढ़ रहे कोरोना के मामले- India TV Hindi
देश में बढ़ रहे कोरोना के मामले Image Source : PTI FILE PHOTO

Highlights

  • कोरोना के 1 लाख 68 हजार 063 नए मामलों की पुष्टि हुई
  • 69 हजार 959 लोग ठीक हुए हैं और 277 लोगों की मौत हुई
  • दिल्ली में कोरोना वायरस के 19,166 नए मामले सामने आए

देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में कोरोना के 1 लाख 68 हजार 063 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस दौरान 69 हजार 959 लोग ठीक हुए हैं और 277 लोगों की मौत हुई है। अभी देश में 8 लाख 21 हजार 446 एक्टिव केस हैं और पॉजिटिविटी रेट 10.64 प्रतिशत पहुंच गई है। ओमिक्रॉन के 4 हजार 461 मामलों की पुष्टि हुई है। 

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 19,166 नए मामले सामने आए, 14,076 रिकवरी हुई और कोरोना से 17 लोगों की मौत हुई। दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण दर बढ़कर (पॉजिटिविटी रेट) 25 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.60 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में दिल्ली में 19166 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, ये आंकड़ा रविवार से कम है और इसकी वजह ये है कि कल की तुलना में 20008 टेस्ट कम किए गए, इसलिए 3585 केस कम दिख रहा है। जबकि पॉजिटिविटी रेट देखें तो रविवार से ज्यादा हैं। रविवार के हेल्थ बुलेटिन में पॉजिटिविटी रेट 23.53% था जो सोमवार को बढ़कर 25 प्रतिशत हो गया है।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना के अभी 65,806 सक्रिय मामले हैं। वहीं दिल्ली में कोरोना के अबतक कुल 15,68,896 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं दिल्ली में अबतक कुल 14,77,913 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में कोरोना से मौत के आंकड़ों की बात करें तो अबतक कुल 25,177 लोगों की मौत हो चुकी है। 

इस बीच दिल्ली सरकार ने कोरोना से जान गंवाने वालों की डेथ ऑडिट रिपोर्ट जारी की है। इसमें कई ऐसी चीजों पर गौर किया गया है जो इस संक्रमण के खतरे की जानकारी देता है। रिपोर्ट के मुताबिक, 5-9 जनवरी के बीच 46 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। दिल्ली सरकार की रिपोर्ट बताती है कि इसमें से सिर्फ 11 लोगों को ही कोरोना का टीका लगा था। यानी 35 लोगों को कोरोना वैक्सीन नहीं लगी थी। इसके अलावा मरने वालों में ज्यादातर बुजुर्ग भी शामिल हैं। मरने वाले 46 लोगों में 25 लोगों की उम्र 60 साल से ज्यादा थी। बता दें, इस दौरान 28 पुरुष और 18 महिलाओं की कोरोना से मौत हुई है। साथ ही इसमें से 50 प्रतिशत यानी 23 लोगों की मौत कोरोना के तुरंत बाद हुई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत