1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Corona Case: बीते 24 घंटे में 19 हजार 968 नए मामलों की पुष्टि, 673 मरीजों की मौत

Corona Case: बीते 24 घंटे में 19 हजार 968 नए मामलों की पुष्टि, 673 मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 20, 2022 10:11 am IST,  Updated : Feb 20, 2022 10:16 am IST

बीते 24 घंटे में 19 हजार 968 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस दौरान 48 हजार 847 मरीज रिकवर हुए हैं और 673 मरीजों की मौत हुई है। अभी देश में 2 लाख 24 हजार 187 एक्टिव केस हैं।

Daily Covid Cases- India TV Hindi
Daily Covid Cases Image Source : PTI

Highlights

  • 24 घंटे में 19 हजार 968 नए मामलों की पुष्टि हुई है
  • इस दौरान 48 हजार 847 मरीज रिकवर हुए हैं
  • अभी देश में 2 लाख 24 हजार 187 एक्टिव केस हैं

देश में कोरोना के मामले कम होते नज़र आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 19 हजार 968 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस दौरान 48 हजार 847 मरीज रिकवर हुए हैं और 673 मरीजों की मौत हुई है। अभी देश में 2 लाख 24 हजार 187 एक्टिव केस हैं। वहीं, पॉजिटिविटी रेट भी 1.68 प्रतिशत पहुंच गई है। अब तक कोरोना से 5 लाख 11 हजार 903 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

भारत में शनिवार को 22,270 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के कारण महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,28,02,505 हो गई थी, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,53,739 रह गई थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार 325 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,11,230 हो गई थी। कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या लगातार 13वें दिन एक लाख से कम थी। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.59 प्रतिशत थी। कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 98.21 फीसदी हो गयी थी। 

देश में गुरुवार को 24 घंटे में कोरोना के 30 हजार 757 नए मामलों की पुष्टि हुई थी। इस दौरान 541 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। 24 घंटे में 67 हजार 538 कोरोना के मरीज ठीक हुए थे। अभी देश में 3 लाख 32 हजार 918 एक्टिव केस थे। वहीं, पॉजिटिविटी रेट 2.61 प्रतिशत पहुंच गई थी। कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत