1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Corona Case: देश में कोरोना में लगातार गिरावट: 24 घंटे में 25,920 मामले आए, 492 लोगों की मौत

Corona Case: देश में कोरोना में लगातार गिरावट: 24 घंटे में 25,920 मामले आए, 492 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 18, 2022 10:48 am IST,  Updated : Feb 18, 2022 10:48 am IST

देश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 25,920 मामले आए हैं। 492 लोगों की मृत्यु हुई है और 66,254 लोग डिस्चार्ज हुए हैं।

Corona Cases- India TV Hindi
Corona Cases Image Source : FILE PHOTO

Corona Case: देश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 25,920 मामले आए हैं। 492 लोगों की मृत्यु हुई है और 66,254 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। देश में अब कुल सक्रिय मामलों की संख्या 2,92,092 रह गई है। वहीं पॉज़िटिविटी रेट 2.07% पर आ गई है। अब तक कुल डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 4,19,77,238 और देश में अब तक 1,74,64,99,461 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। उधर, इस दौरन मिजोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,119 मरीज़ आए हैं। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 10,592 है। राज्य की पॉज़िटिविटी रेट 22.01% है।

इससे पहले गुरुवार को कोरोना के 30 हजार 757 नए मामलों की पुष्टि हुई थी। इस दौरान 541 लोगों की कोरोना से मौत हुई। इस दौरान 24 घंटे में 67 हजार 538 कोरोना के मरीज ठीक हुए थे और पॉजिटिविटी रेट 2.61 प्रतिशत पहुंच गया। जबकि बुधवार को कोरोना के 30 हजार 615 नए मामलों की पुष्टि हुई थी। इस दौरान 514 लोगों की मौत हुई थी। 24 घंटे में 82 हजार 988 लोग ठीक हुए थे। 15 फरवरी से तुलना करें तो कोरोना केस में 11 प्रतिशत का उछाल आया था। एक्टिव केस की संख्या 3 लाख 70 हजार 240 थी। पॉजिटिविटी रेट भी 2.45 प्रतिशत पहुंच गया था। 

मंगलवार को 27 हजार 409 नए मरीज सामने आए थे। इस दौरान 82 हजार 817 मरीज ठीक हुए थे और 347 मरीजों की मौत हुई थी। रविवार को 44 हजार 877 नए मामलों की पुष्टि हुई थी। इस दौरान 1 लाख 17 हजार 591 लोग ठीक हुए थे और 684 लोगों की मौत हुई थी। रविवार को पॉजिटिविटी रेट 3.17 प्रतिशत थी। देश में शनिवार को कोरोना के 50 हजार से ज्यादा (50,407) मामले दर्ज किए गए थे। वहीं, पिछले 24 घंटों में 804 लोगों की मौत हुई थी।

शुक्रवार को देश में कोरोना से 657 लोगों की कोरोना से मौत हो गई थी। शनिवार को जारी हुए  आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटों में 1,36,962 लोग ठीक भी हुए थे। इस हिसाब से देखें तो देश में कोरोना के नए मामले लगातार कम होते नज़र आ रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत