1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Corona Cases: 24 घंटे में 3 हजार 993 नए मामलों की पुष्टि, 108 मरीजों की हुई मौत

Corona Cases: 24 घंटे में 3 हजार 993 नए मामलों की पुष्टि, 108 मरीजों की हुई मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 08, 2022 10:35 am IST,  Updated : Mar 08, 2022 10:35 am IST

बीते 24 घंटे में 3 हजार 993 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस दौरान 108 मरीजों की मौत हुई है। अभी देश में 49 हजार 948 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 5 लाख 15 हजार 210 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Corona Cases - India TV Hindi
Corona Cases  Image Source : PTI

देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 3 हजार 993 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस दौरान 108 मरीजों की मौत हुई है। अभी देश में 49 हजार 948 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 5 लाख 15 हजार 210 मरीजों की मौत हो चुकी है। सोमवार को 4 हजार 362 नए मामलों की पुष्टि हुई थी और 66 मरीजों की मौत हुई थी। इसके बाद देश में एक्टिव केस की संख्या 54 हजार 118 पहुंच गई थी। 

रविवार को 5 हजार 476 नए मामलों की पुष्टि हुई थी। इस दौरान 158 मरीजों की मौत हुई थी और 9 हजार 754 मरीज ठीक हुए थे। इसके बाद देश में 59 हजार 442 एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंच गई थी। बीते कुछ दिनों से देश में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि कई रिसर्च में कोरोना की चौथी लहर की भी आशंका जताई गई है।

178 करोड़ लोगों को लग चुका है कोरोना का टीका-

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की करीब 178 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं। कल 4 लाख 80 हजार 144 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 178 करोड़ 90 लाख 61 हजार 887 डोज़ दी जा चुकी हैं। देश में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 से शुरू हुआ और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। वहीं, कोरोना योद्धाओं के लिए टीकाकरण अभियान दो फरवरी से शुरू हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत