1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Omicron Live Updates:देश के 12 राज्यों में ओमिक्रॉन की दस्तक, अब तक 200 संक्रमित आ चुके हैं सामने

Omicron Live Updates:देश के 12 राज्यों में ओमिक्रॉन की दस्तक, अब तक 200 संक्रमित आ चुके हैं सामने

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Dec 22, 2021 10:13 pm IST

अब तक यह कुल 12 राज्यों में फैल चुका है। देश में अब तक 200 मरीज सामने आ चुके हैं।

देश में बढ़ रहा...- India TV Hindi
देश में बढ़ रहा ओमिक्रॉन का प्रकोप Image Source : PTI

Highlights

  • सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में इस वेरिएंट के 6 नए मामले सामने आए
  • दिल्ली में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 28 हो गई है
  • इन 28 लोगों में से 12 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है

नई दिल्लीः देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। अब तक यह कुल 12 राज्यों में फैल चुका है। देश में अब तक ओमिक्रॉन के 200 मामले सामने आ चुके हैं। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में इस वेरिएंट के 6 नए मामले सामने आए जिसके बाद इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 28 हो गई है। 

इन 28 लोगों में से 12 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल संक्रमित पाए गए सभी लोगों को दिल्‍ली के साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब तक 28 में से 12 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। इस वक्‍त 12 मरीज एलएनजेपी और चार मरीज मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं।

Omicron Live Update

Auto Refresh
Refresh
  • 11:45 AM (IST)
    Posted by Shweta Bajpai

    स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया अब तक भारत में ओमिक्रॉन के कुल 200 मामले आ चुके हैं सामने

  • 10:13 AM (IST)
    Posted by Shweta Bajpai

    अमेरिका में ओमिक्रॉन से मौत का पहला मामला आया सामने

    अमेरिका के टेक्सास राज्य में कोरोना वायरस के नए ओमिक्रॉन से एक मरीज की मौत हो गयी, जो देश में संक्रमण के इस स्वरूप से मौत का पहला मामला है। 

  • 10:00 AM (IST)
    Posted by Shweta Bajpai

    भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 5,326 नए मामले आए सामने

  • 9:23 AM (IST)
    Posted by Shweta Bajpai

    कोरोना के वैश्विक मामले बढ़कर 27.54 करोड़ हुए

    दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 27.54 करोड़ हो गए हैं। इसी के साथ अब तक कोरोना से 53.6 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है जबकि 8.72 अरब से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है।

  • 8:32 AM (IST)
    Posted by Shweta Bajpai

    मिज़ोरम में कोरोना वायरस के 217 नए मामले आए सामने

  • 7:50 AM (IST)
    Posted by Neeraj Kumar

    MP: विदेश से लौटे 6 और लोग कोरोना संक्रमित, जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया सैंपल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत