1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Corona Review Meeting: दक्षिणी राज्यों में कोरोना की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य मंत्री आज करेंगे अहम बैठक, बढ़ते मामलों की करेंगे समीक्षा

Corona Review Meeting: दक्षिणी राज्यों में कोरोना की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य मंत्री आज करेंगे अहम बैठक, बढ़ते मामलों की करेंगे समीक्षा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 28, 2022 09:08 am IST,  Updated : Jan 28, 2022 10:59 am IST

corona Review Meeting: देश में कोरोना के मामले कम नहीं हो रहे हैं। कोरोना की स्थित पर केंद्र लगातार नजर बनाए हुए है। खासकर देश के दक्षिणी राज्यों का हाल और भी बुरा है। इसी बीच दक्षिणी राज्यों में कोविड के बढ़ते मामलों की समीक्षा करने के लिए कंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया आज दक्षिणी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे।

mansukh mandaviya - India TV Hindi
mansukh mandaviya  Image Source : ANI

Highlights

  • दक्षिणी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्री व अधिकारी बैठक में ​शामिल होंगे
  • डॉ. मंडाविया दक्षिणी राज्यों में कोविड टीकाकरण की जानकारी भी लेंगे
  • देश के दक्षिणी राज्यों खासकर केरल में कोरोना के बुरे हाल

Corona Review Meeting: देश में कोरोना के मामले कम नहीं हो रहे हैं। कोरोना की स्थित पर केंद्र लगातार नजर बनाए हुए है। खासकर देश के दक्षिणी राज्यों का हाल और भी बुरा है। इसी बीच दक्षिणी राज्यों में कोविड के बढ़ते मामलों की समीक्षा करने के लिए कंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया आज दक्षिणी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और अंडमान और निकोबार द्वीप के स्वास्थ्य मंत्री इस बैठक में शामिल होंगे। बैठक में कई वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी भी साथ रहेंगे। 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मंडाविया वर्चुइल मीटिंग में दक्षिणी राज्यों में कोविड टीकाकरण की स्थिति की जानकारी भी लेंगे। इससे पहले 25 जनवरी को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों से बैठक की थी।

बता दें कि भारत में 6 फरवरी तक कोरोना की तीसरी लहर का पीक आने की आशंका है। आईआईटी मद्रास की एक स्टडी में दावा किया गया कि तीसरी लहर के अगले 15 दिन में पीक पर पहुंचने का अनुमान है। दुनिया में ओमिक्रोन का प्रभाव कम हो रहा है, लेकिन भारत में इसका ट्रांसमिशन शुरू हो चुका है।

74 फीसदी आबादी को लग चुकी दोनों डोज

जहां एक ओर देश के कई राज्यों मे कोविड के केसेस बहुत ज्यादा हैं। वहीं वैक्सीनेशन को लेकर भी गंभीरता बरती जा रही है। केंद्र सरकार के अनुसार, भारत की 95% वयस्क आबादी को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। 74%  सभी आबादी को दोनों डोज लग चुके हैं। 
जहां दक्षिणी राज्यों में कोरोना की स्थिति गंभीर है, वहीं गुरुवार को दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया गया है। साथ ही दिल्ली में 50% क्षमता के साथ थिएटर्स-बार और रेस्त्रां खोलने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत