1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने मामले आए, कितनी मौतें हुईं और कितने मरीज हुए ठीक, जानें सबकुछ

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने मामले आए, कितनी मौतें हुईं और कितने मरीज हुए ठीक, जानें सबकुछ

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Dec 23, 2022 02:11 pm IST,  Updated : Dec 23, 2022 02:11 pm IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में दो, जबकि दिल्ली में एक और मरीज की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,30,690 हो गई है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री आज राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करनेवाले हैं।

कोरना वायरस- India TV Hindi
कोरना वायरस Image Source : पीटीआई

नई दिल्ली: देश में कोरोना के खतरे के बीच पिछले 24 घंटे में 163 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही  देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,76,678 पर पहुंच गई है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 3,380 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी अपडेटेड आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में संक्रमण से दो, जबकि दिल्ली में एक और मरीज की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,30,690 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने कोरोना महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की लिस्ट में छह नाम और जोड़े हैं। अपडेटेड आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,380 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है।

एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 3,380 हुई

अपडेटेड आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 3,380 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में 22 मामलों की कमी दर्ज की गई है। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, भारत में अभी तक कुल 4,41,42,608 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोरोना वैक्सीन की 220.03 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। 

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। 

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत