1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना ने पकड़ी स्पीड, देश में 203 दिन बाद दर्ज हुए इतने ज्यादा केस, कई राज्यों में संक्रमण से मौतें

कोरोना ने पकड़ी स्पीड, देश में 203 दिन बाद दर्ज हुए इतने ज्यादा केस, कई राज्यों में संक्रमण से मौतें

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 07, 2023 01:23 pm IST,  Updated : Apr 07, 2023 01:29 pm IST

देश में अब कोरोना के इलाजरत मरीजों की संख्या बढ़कर 28,303 हो गई है। भारत में पिछले साल 16 सितंबर को संक्रमण के 6,298 दैनिक मामले सामने आए थे।

देश में कोरोना का हाल- India TV Hindi
देश में कोरोना का हाल Image Source : FILE PHOTO

भारत में कोविड-19 के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। यहां एक दिन में कोरोना संक्रमण के 6,050 नए मामले दर्ज किए गए, जो पिछले 203 दिन में सामने आए एक दिन में सबसे ज्यादा केस है। इसके साथ ही देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 47 लाख 45 हजार 104 हो गई है। देश में अब कोरोना के इलाजरत मरीजों की संख्या बढ़कर 28,303 हो गई है। भारत में पिछले साल 16 सितंबर को संक्रमण के 6,298 दैनिक मामले सामने आए थे। 

महाराष्ट्र में संक्रमण से तीन मरीजों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़े के मुताबिक, इस संक्रण से महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 3 लोगों की जान चली गई। इसके अलावा कर्नाटक और राजस्थान में 2-2, जबकि दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में 1-1 मरीज की मौत हो गई। ऐसे में एक दिन में कोरोना से 13 लोगों की मौत हो गई।

कोरोना से जान गंवाने मरीजों की संख्या

इसके साथ ही देश में संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 30 हजार 943 हो गई। साथ ही संक्रमण से मौत के आंकड़ों का दोबारा मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की लिस्ट में एक नाम और जोड़ा है। इस आंकड़े के मुताबिक, देश में अभी 28,303 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.6 प्रतिशत है। 

देश में संक्रमण की दैनिक दर 3.39 फीसदी

मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है। देश में संक्रमण की दैनिक दर 3.39 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 3.02 प्रतिशत है। अभी तक कुल 4,41,85,858 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।

ये भी पढ़ें- 

रुकी ट्रेन के नीचे से निकल रहा था बुजुर्ग, तभी चल पड़ी मालगाड़ी; VIDEO देख उड़ जाएंगे होश

आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण रेड्डी बीजेपी में शामिल, मार्च में कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत