1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CoronaVirus In India: रहें सावधान! तेजी से फैल रहा है कोरोना, आज मिले हैं 4,435 संक्रमित मरीज

CoronaVirus In India: रहें सावधान! तेजी से फैल रहा है कोरोना, आज मिले हैं 4,435 संक्रमित मरीज

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : Apr 05, 2023 10:40 am IST,  Updated : Apr 05, 2023 10:40 am IST

देश में कोरोना ने फिर से तेजी से पैर पसारना शुरू कर दिया है। बुधवार को कोविड-19 से संक्रमित 4,435 नए मरीज मिले हैं। सावधान रहें और सतर्क रहें।

corona virus in india- India TV Hindi
कोरोना वायरस के बढ़ते मामले Image Source : FILE PHOTO

CoronaVirus In India: देश में एक बार फिर कोरोना मामले डराने लगे हैं। कोरोना को लेकर सावधान रहने की जरूरत है और गाइडलाइंस का पालन करना भी। क्योंकि आज यानी बुधवार 5 अप्रैल को एक बार फिर से इस साल कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी किए गए बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना से संक्रमित 4,435 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही पूरे देश में अब कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर  23,091 हो गए हैं।

कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के साथ ही अब मौत के मामले भी हर दिन रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। बता दें कि दिल्ली में बीते दिन (4 अप्रैल) एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई. वहीं, महाराष्ट्र में 711 मामले सामने आने के साथ ही 4 लोगों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया है। वहीं, उत्तराखंड में भी कोरोना ने टेंशन बढ़ा दी है।

पंजाब के स्वास्थ मंत्रालय ने बीते 24 घंटे के आकड़े जारी कर बताया कि होशियारपुर और जालंधर में कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई और वहीं, 38 नए मामले दर्ज किए गए हैं। मंगलवार (4 अप्रैल) को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना से संक्रमित मृतकों की संख्या 9 थी जिसमें से दिल्ली और पंजाब में दो-दो लोगों की मौत हो गई और जम्मू-कश्मीर,महाराष्ट्र और उत्तराखंड में भी एक-एक मरीज की मौत दर्ज की गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत