Coronavirus Omicron Live Updates: देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। अब ये आंकड़ा 1600 के पार हो चुका है। हर रोज 100 से अधिक नए ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले दर्ज हो रहे हैं। जबकि ये संक्रमण अब तक करीब 23 से अधिक राज्यों तक फैल चुका है। दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, ओडिशा समेत कई राज्यों में सबसे अधिक ओमिक्रॉन के मामले दर्ज हो रहे हैं। यहां तेजी से मामलों में इजाफा हो रहा है। दिल्ली, मुंबई, केरल, कर्नाटक समेत कई राज्यों में कोरोना के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी दर्ज हो रहे हैं। दिल्ली, बंगाल, हरियाणा समेत कई राज्य अब पाबंदी की ओर लौट चला है।
जानें- राज्यवार आंकड़ें
