1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश में कोरोना के 833 नए केस, इन राज्यों से आए संक्रमितों की मौत के मामले, देखें आंकड़े

देश में कोरोना के 833 नए केस, इन राज्यों से आए संक्रमितों की मौत के मामले, देखें आंकड़े

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Nov 12, 2022 11:36 am IST,  Updated : Nov 12, 2022 11:36 am IST

Covid-19 Cases In India: भारत में शनिवार को पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 833 नए मामले सामने आए, जबकि संक्रमित आठ और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5 लाख 30 हजार 528 हो गई है। संक्रमण से हुई मौत के तीन मामले केरल से सामने आए हैं।

भारत में कोविड-19 के मामले - India TV Hindi
भारत में कोविड-19 के मामले Image Source : FILE PHOTO

Covid-19 Cases In India: देश में शनिवार को पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 833 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 4 करोड़, 46 लाख, 65 हजार 643 हो गई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या कम होकर 12,553 रह गई है। इसके अलावा कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में 8 और मरीजों की मौत हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी शनिवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण से आठ और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5 लाख 30 हजार 528 हो गई है। संक्रमण से हुई मौत के तीन मामले केरल से सामने आए हैं। इसके अलावा  पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से महाराष्ट्र में दो, छत्तीसगढ़, दिल्ली और कर्नाटक में एक-एक मरीज की मौत हुई है। 

मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है

आंकड़ों के मुताबिक, सक्रिय मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर बढ़कर 98.78 प्रतिशत हो गई है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 199 की कमी दर्ज की गई है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,22,562 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। देशव्यापी एंटी कोविड-19 वैक्सीन अभियान के तहत अभी तक 219.79 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। 

संक्रमित मरीजों के आंकड़े

गौरतलब है कि भारत में 7 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत