1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Covid 19 in India: एक दिन में 12,591 नए मरीजों की पुष्टि, जानें कहां कितने बढ़ें मामले

Covid 19 in India: एक दिन में 12,591 नए मरीजों की पुष्टि, जानें कहां कितने बढ़ें मामले

 Edited By: Avinash Rai
 Published : Apr 20, 2023 12:28 pm IST,  Updated : Apr 20, 2023 01:10 pm IST

24 घंटे में देशभर में कोरोना के कुल 12,591 नए मामलों की पुष्टि की गई है। बता दें कि 8 महीने बाद कोरोना संक्रमण के इतने दैनिक मामलों की पुष्टि की गई है। इसी के साथ साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4.48 करोड़ पहुंच चुकी है।

Covid 19 in India 12591 new patients confirmed in a day cases of infection increased for the first t- India TV Hindi
एक दिन में 12,591 नए मरीजों की पुष्टि Image Source : PTI

Covid 19 in India: देश में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। दैनिक संक्रमण दर में भी वृद्धि हो रही है। बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना के कुल 12,591 नए मामलों की पुष्टि की गई है। बता दें कि 8 महीने बाद कोरोना संक्रमण के इतने दैनिक मामलों की पुष्टि की गई है। इसी के साथ साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4.48 करोड़ पहुंच चुकी है। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 65,286 पहुंच चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से इस बाबत गुरुवार के दिन कोरोना संक्रमण के आंकड़ों को जारी किया गया। इन आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान 40 मरीजों की मौत भी हुई है। 

कोरोना के बढ़ रहे मामले

वहीं मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 5,31,230 पहुंच चुकी है। इनमें 11 ऐसे लोग शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं। अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, भारत में संक्रमण की दैनिक दर 5।46 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 5.32 प्रतिशत है। देश में अभी 65,286 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.15 प्रतिशत है। भारत में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.67 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,42,61,476 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। 

कोरोना का ग्राफ

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा साझा की गई जानकारियों के मुताबिक राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अबतक 220,66,28,332 वैक्सीन की खुराक लगाई जा चुकी हैं। गौरतलब है कि भारत में 7 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 20 लाख पहुंच चुकी ती। 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर तक 60 लाख, 11 अक्टूबर तक 70 लाख, 29 अक्टूबर तक 80 लाख, 20 नवंबर तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 90 लाख को पार कर गई थी। 

(इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत