1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओमिक्रॉन के बीच देश में कोरोना के नए मामलों में गिरावट जारी, 24 घंटों में 7,350 केस दर्ज; 202 लोगों ने गंवाई जान

ओमिक्रॉन के बीच देश में कोरोना के नए मामलों में गिरावट जारी, 24 घंटों में 7,350 केस दर्ज; 202 लोगों ने गंवाई जान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 13, 2021 10:48 am IST,  Updated : Dec 13, 2021 10:50 am IST

एक तरफ देश के लिए राहत की बात है कि कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार गिरावट जारी है। वहीं, दूसरी ओर बढ़ते ओमिक्रॉन के मामले ने स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता बढ़ा दी है।

Covid-19- India TV Hindi
Covid-19 Image Source : PTI/ FILE PHOTO

Highlights

  • कोरोना के नए मामलों में जारी गिरावट के बीच ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले चिंताजनक
  • कोरोना से 202 और लोगों ने गंवाई जान

नयी दिल्ली: देश में कोरोना के नए मामलों में गिरावट लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 7,350 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि, 7,973 लोगों की रिकवरी हुईं है। यानी, 7,973 लोग ठीक हुए हैं या अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए हैं। वहीं, कोरोना की वजह से 202 लोगों की और मौत हुई है।

कुल मामले:  3,46,97,860

सक्रिय मामले: 91,456
कुल रिकवरी: 3,41,30,768
कुल मौतें: 4,75,636
कुल वैक्सीनेशन: 1,33,17,84,462

एक तरफ देश के लिए राहत की बात है कि कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार गिरावट जारी है। वहीं, दूसरी ओर बढ़ते ओमिक्रॉन के मामले ने स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता बढ़ा दी है।

देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के 5 नए मामले मिले हैं। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या हुई 38 हो गई है। आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़ और कर्नाटक, नागपुर के बाद अब इस खतरनाक वायरस ने केरल में भी दस्तक दे दी है। 

रविवार को ब्रिटेन से लौटे एक पुरुष यात्री में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। साथ ही उनके संपर्क में आई उनकी पत्नी और मां भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने इसकी जानकारी दी है। विशेषज्ञ और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय देश में ओमिक्रॉन के लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दे रहा है।

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के आंध्र प्रदेश और चंडीगढ़ में आज एक-एक केस सामने आया है। महाराष्ट्र के नागपुर में ओमिक्रॉन का नया मामले सामने आया है। देश में अब तक कुल 38 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। अब तक महाराष्ट्र में 18, राजस्थान में 9, गुजरात में 3, कर्नाटक में 3, दिल्ली में 2, चंडीगढ़, आंध्र प्रदेश और केरल में 1-1 संक्रमित मामले आए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत