1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Be aware of cyber Fraud: साइबर अपराधी बिजली काटने के संबंध में भेजते हैं ऐसा मैसेज, बनकर फर्जी अधिकारी खाली कर देते हैं बैंक अकाउंट

Be aware of cyber Fraud: साइबर अपराधी बिजली काटने के संबंध में भेजते हैं ऐसा मैसेज, बनकर फर्जी अधिकारी खाली कर देते हैं बैंक अकाउंट

 Published : Oct 09, 2022 09:47 pm IST,  Updated : Oct 09, 2022 09:47 pm IST

Be aware of cyber Fraud: आजकल साइबर क्राइम करने वाले अपराधी फ्रॉड करने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। आप ने जामताड़ा पर बनी वेब सीरीज देखा ही होगा कि कैसे अपराधी दूसरो के पैसों को लुटने के लिए अलग-अलग तरीका अपना रहे हैं।

Be aware of cyber Fraud- India TV Hindi
Be aware of cyber Fraud Image Source : INDIA TV/TWITTER

Highlights

  • महिला को बिजली कनेक्शन कटने के संबंध में मैसेज भेजा था
  • बिजली आपूर्ति काटे जाने की धमकी दी गई थी
  • बैंक खाते से 1.97 लाख रुपये ट्रांसफर किया

Be aware of cyber Fraud: आजकल साइबर क्राइम करने वाले अपराधी फ्रॉड करने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। आप ने जामताड़ा पर बनी वेब सीरीज देखा ही होगा कि कैसे अपराधी दूसरो के पैसों को लुटने के लिए अलग-अलग तरीका अपना रहे हैं। हकीकत में भी साइबर अपराधी ऐसा ही है। अब साइबर अपराधियों का एक नया तरीका सामने आया हैं। उनका तरीका ऐसा ही कि आप तुरंत उनके जाल में फंसने पर मजबुर हो जाएंगे। वो बिजली विभाग के अधिकारी बन रहे हैं। ऐसा ही मामला महाराष्ट्र से सामने आया है। 

बिजली काटने का देते है धमकी 

महाराष्ट्र ऑनलाइन फर्जीवाड़ा महाराष्ट्र में शिक्षिका से करीब दो लाख रुपये की ठगी ठाणे, नौ अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 54 वर्षीय एक महिला शिक्षिका से एक अज्ञात व्यक्ति ने 1.97 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने महिला को बिजली कनेक्शन कटने के संबंध में संदेश भेजा था । पुलिस अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी । पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिक्षिका ने मोबाइल फोन संदेश में उल्लिखित नंबर पर कॉल किया, जिसमें बकाया बिल का भुगतान नहीं करने पर बिजली आपूर्ति काटे जाने की धमकी दी गई थी। 

1.97 लाख रुपये लिए फिर उड़ा
एमएफसी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपी ने पहले उसे एक ऑनलाइन ऐप के जरिए 10 रुपये का भुगतान करने के लिए कहा और फिर 17 जुलाई को उसके बैंक खाते से 1.97 लाख रुपये ट्रांसफर करने के लिए उसका पिन और एटीएम विवरण प्राप्त करने में कामयाब हो गया ।’’ उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। 

किया था कस्टमर केयर को कॉल 
हाल में ही एक घटना हरियाणा के सोनीपत से देखने को मिला। इस शहर में रहने वाली महिला ने अमेजन के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल किया था और एक कॉल ने ही उसके एक लाख रुपये गायब कर दिए। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि महिला ने तो कस्टमर केयर में कॉल किया था तो उसके पैसे कैसे उड़ गए। कस्टमर केयर तो समस्या को सुलझाने के लिए होता है तो पैसे कैसे काट लिए, मतलब समस्या हल करने के बजाए ये तो समस्या ही बढ़ा ही दिया। आपको परेशान और घबराने की जरुरत नहीं है बस सावधानी बरतने की जरुरत है। अब जान लेते हैं कि महिला के साथ कैसे इस प्रकार की घटना हो गई थी।   

इस नंबर पर करें कॉल 
आपको किसी भी कंपनी के कस्टमर केयर में बात करनी हो तो आप सबसे पहले उस कंपनी के ऐप पर देखे, वहां पर आपको कॉल या हेल्प नंबर अवश्य दिए होते हैं। अगर आपको नंबर वहां नहीं मिलता है फिर आप गूगल करे लेकिन उस महिला की तरह बिल्कुल गलती नहीं करें। आप गूगल पर जब किसी का नंबर सर्च करते हैं तो सबसे पहले आप देखे कि क्या उस कंपनी का ऑफिसियल बेवसाइट है या नहीं। अगर आपको सही लगें तो वहां पर दिए गए नंबर पर कॉल कर सकते हैं। खुदा ना खास्ता अगर आपके पैसे कट जाते हैं तो क्या करना है ये भी जानकारी कर लें।

किसी प्रकार की धोखाधड़ी होती है तो आप तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें। भारत सरकार ने एक नंबर जारी की है। जिसपर जाकर आप कॉल 155260 कर सकते हैं। इसे आरबीआई, पेमेंट बैंक और अन्य मुख्य बैंकों की हेल्प से इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर ऑपरेट करता है। ये स्पेशल साइबर अपराध रोधी शिकायत नंबर है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत