Cyclone Biparjoy : अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय तेजी से गुजरात के कच्छ की ओर बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे में यह तट से टकरा जाएगा। इस तूफान के चलते हवाएं काफी तेज गति से चल रही हैं। हवाओं की रफ्तार लगातार बढ़ रही है, वहीं समंदर में ऊंची-ऊंची लहरें दिखाई दे रही है। मौसम विभाग इस तूफान पर नजर बनाए हुए है और लगातार अपडेट दे रहा है। वहीं हर हालात से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मुस्तैद हैं। कच्छ में इस तूफान के लैंडफाल होने की उम्मीद है।