1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दलित परिवार को मंदिर से निकाला गया बाहर, शादी के बाद भगवान के दर्शन करने गया था जोड़ा, आरोपी अरेस्ट-VIDEO

दलित परिवार को मंदिर से निकाला गया बाहर, शादी के बाद भगवान के दर्शन करने गया था जोड़ा, आरोपी अरेस्ट-VIDEO

 Reported By: T Raghavan Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Feb 24, 2026 10:56 am IST,  Updated : Feb 24, 2026 11:02 am IST

मंदिर से बाहर निकाले गए दलित परिवार ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।

मंदिर से आरोपी को किया गया गिरफ्तार- India TV Hindi
मंदिर से आरोपी को किया गया गिरफ्तार Image Source : REPORTER INPUT

कर्नाटक के टुमकुरु जिले के तूरुवेकेरे तालुक के गोनी गांव स्थित अरसम्‍मा मंदिर में जातिगत भेदभाव का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक दलित परिवार को मंदिर परिसर से अपमानित कर बाहर निकाल दिया गया। ये पूरा मामला पुलिस के पास भी पहुंच गया। पुलिस ने इस मामले में एक्शन लिया है।

ऊंची जाति के शख्स ने दलित जोड़े को किया बाहर

जानकारी के अनुसार, हाल ही में विवाह बंधन में बंधा एक दलित जोड़ा मंदिर दर्शन के लिए पहुंचा था। इसी दौरान ऊंची जाति से जुड़े नारायणप्पा नामक व्यक्ति ने स्वयं को देवी-देवता का अवतार बताकर ‘आवेश’ की स्थिति का नाटक किया और दलित परिवार को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं होने का दावा करते हुए वहां से जाने के लिए कहा।

घटना का सामने आया वीडियो

आरोप है कि परिवार को डांट-फटकार कर मंदिर परिसर से बाहर कर दिया गया। घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस ने दर्ज किया केस

घटना से आहत पीड़ित जगदीश ने तूरुवेकेरे पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नारायणप्पा, प्रभा, कांतन्ना, अमूल्या, पुट्टेगौड़ा, पद्मा सहित अन्य के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी नारायणप्पा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की आगे की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद से गांव एवं आसपास के दलित लोगों में काफी नाराजगी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत