1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असम में BJP MP के घर पर 10 साल के बच्चे का मिला शव, पुलिस कर रही मामले की जांच

असम में BJP MP के घर पर 10 साल के बच्चे का मिला शव, पुलिस कर रही मामले की जांच

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 27, 2023 09:18 am IST,  Updated : Aug 27, 2023 09:18 am IST

भाजपा सांसद राजदीप रॉय के आवास पर शनिवार को एक बच्चे का शव मिला। बच्चा 5वीं कक्षा का छात्र था जो अपनी मां और बड़ी बहन के साथ वहां रहता था।

असम में भाजपा सांसद के घर पर 10 साल के बच्चे का मिला शव, पुलिस कर रही मामले की जांच- India TV Hindi
असम में भाजपा सांसद के घर पर 10 साल के बच्चे का मिला शव, पुलिस कर रही मामले की जांच Image Source : SOCIAL MEDIA

असम के सिलचर में भाजपा सांसद राजदीप रॉय के घर पर शनिवार शाम को एक 10 वर्षीय बच्चे का शव लटका हुआ मिला। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भेज दिया गया है। उस लड़के का भी नाम राजदीप रॉय ही था।

मृतक के परिजनों ने दी जानकारी

बच्चे के परिवार के एक सदस्य ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वो कछार जिले के पालोंग घाट के निवासी हैं। मृतक बच्चे की मां सासंद राजदीप रॉय के घर पर हेल्पर का काम करती है। लड़के की मां अपने दोनों बच्चों के बेहतर शिक्षा के लिए कुछ साल पहले उन्हें लेकर सिलचर में आ गई थी।

सांसद राजदीप रॉय ने मीडिया से की बात

इस सूचना के बाद सांसद राजदीप अपने आवास पर पहुंचे। उन्होंने वहां मीडिया से बात करते हुए बताया कि जिस कमरे में शव मिला उसका दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो बच्चा बेहोश मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

उन्होंने आगे कहा कि लड़का काफी होशियार था। यह मौत मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।

सांसद ने मौत पर जताया संदेह

राजदीप रॉय ने आगे कहा कि उसकी मां मेरी बेटी के साथ जब बाहर जा रही थी तब लड़के ने अपनी मां से फोन मांगा था, जिसके लिए उन्होंने मना कर दिया। 

उन्होंने आगे कहा कि- प्रारंभिक जांच में ये आत्महत्या का मामला लगता है मगर मैं इसके बारे में पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकता। मैंने पुलिस को मामले की जांच के लिए कहा है।

पुलिस ने क्या दी जानकारी?

मीडिया को पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ये आत्महत्या का मामला लगता है। उसके परिवार वालों ने भी कहा कि उसने वीडियो गेम खेलने के लिए फोन मांगा था। लेकिन हमने मना कर दिया तो वह नाराज था।

पुलिस ने आगे बताया कि, घर का दौरा किया गया है। हर चीज की गंभीरता से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली में 11वीं के छात्र पर चाकू से हमला, बीच-बचाव करने आया शख्स भी हुआ घायल

सीबीआई रेड के दूसरे दिन आरोपी अधिकारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत