1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. सुबह सोकर उठे तो देखी रूममेट की सिर कटी लाश, असम के मदरसे को किया गया सील

सुबह सोकर उठे तो देखी रूममेट की सिर कटी लाश, असम के मदरसे को किया गया सील

 Written By: Avinash Rai
 Published : Aug 13, 2023 10:34 pm IST,  Updated : Aug 13, 2023 10:42 pm IST

असम के चाचर जिले में स्थित एक मदरसे में छात्र की सिर कटी लाश मिली है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने मदरसे को सील कर दिया है और पूछताछ के लिए छात्रों समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया है।

Crime News Beheaded body of student found inside Madrassa in Assam- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

असम के एक मदरसे से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। चाचर जिले में स्थित एक मदरसे के छात्रावास में एक 12 वर्षीय छात्र का सिर कटा शव मिला है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार का है। उन्होंने बताया कि यह घटना ढोलई इलाके में दारुस सलाम हाफिजिया मदरसे में हुई है। छात्र के शव को 6 रूममेट्स में से एक ने देखा था। हॉस्टल के एक कमरे के अंदर मृतक सहित 7 छात्र थे। जब छात्र सुबह सोकर उठे तो उन्होंने अपने रूममेट का कटा हुआ सिर देखा। पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया गया है। 

मदरसे में मिला सिर कटे छात्र का शव

कैचर के पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सूचना मिलने के बाद घटनास्थल का दौरा किया है। पुलिस ने कहा कि इस बाबत जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी ने कहा, 'हमने पूछताछ के लिए मदरसे के छात्रों सहित तीन लोगों को पहेल ही हिरासत में ले लिया है। अन्य छात्रों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।' पुलिस ने कहा कि मामले की जांच होने तक अधिकारियों ने संस्थान को सील कर दिया है। बता दें कि इससे पहले गया जिले के इमामगंज के बिकोपुर स्थित गांव के मदरसे में एक 16 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध तरीके से मौत हो गई थी। 

मदरसे में पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मृतक की मां ने हॉस्टल संचालक पर उनकी बेटी की हत्या करने व आनन-फानन में शव को दफनाने का आरोप लगाया था। इसके बाद हुए हंगामें के बाद अधिकारियों के निर्देशानुसार शव को कब्रिस्तार से बाहर निकाला गया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया था। 

(इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।