1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में धमाके के बाद इन राज्यों में हुआ हाई अलर्ट, जगह-जगह पर नाकेबंदी, जमीन पर उतारा गया खुफिया नेटवर्क

दिल्ली में धमाके के बाद इन राज्यों में हुआ हाई अलर्ट, जगह-जगह पर नाकेबंदी, जमीन पर उतारा गया खुफिया नेटवर्क

 Published : Nov 10, 2025 08:31 pm IST,  Updated : Nov 10, 2025 11:15 pm IST

दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई है। 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दिल्ली के साथ ही कई राज्यों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

दिल्ली में लाल किले के पास धमाका- India TV Hindi
दिल्ली में लाल किले के पास धमाका Image Source : REPORTER INPUT

दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद कई राज्यों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। दिल्ली के साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस को एनसीआर में अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। यूपी पुलिस को एनसीआर में वाहनों के चेकिंग के भी निर्देश दिए गए हैं।

मोबाइल और कम्युनिकेशन जारी रखने का निर्देश

राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी अलर्ट घोषित किया गया है। जयपुर के सभी अधिकारी फील्ड में उतार दिया गया  है। पुलिस अधिकारियों को मोबाइल और कम्युनिकेशन जारी रखने का निर्देश दिया गया है।

संवेदनशील स्थानों पर नाकाबंदी

दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के साथ ही मुंबई में भी हाई अलर्ट है। मुंबई में पुलिस थानों को आई अलर्ट की सूचना दे दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर नाकाबंदी की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों की आकस्मिक तलाशी भी ली जा रही है। साथ ही जमीनी खुफिया नेटवर्क का इस्तेमाल किया जा रहा है। और संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है।

गुजरात पुलिस ने भी अलर्ट जारी किया

दिल्ली में कार विस्फोट के कारण एहतियात के तौर पर, गुजरात के पुलिस प्रमुख विकास सहाय ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है। सभी शहर और जिला पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिया गया है कि वे नाकाबंदी करें, वाहनों की जांच करें, पुलिस गश्त करें और पुलिस बल तैनात करें।

नागपुर में भी हाई अलर्ट

दिल्ली में कार विस्फोट की घटना के बाद नागपुर पुलिस ने भी अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के तहत आरएसएस मुख्यालय, बस स्टैंड सहित, मुख्य बाजारों मे सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस को नाकाबंदी करने का भी आदेश दिया गया है। शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय महल और रेशमबाग स्मृति मंदिर क्षेत्रों के आसपास हर गतिविधि पर कड़ी नज़र रखने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली में विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नरेट की ओर से सभी संवेदनशील जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश के इन शहरों में अलर्ट

मध्य प्रदेश में हाई अलर्ट कर दिया गया है। दिल्ली धमाकों के बाद महाकाल मंदिर से लेकर राजवाड़ा तक सुरक्षा बढ़ाई गई है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर सहित सभी बड़े शहरों में पुलिस ने रातभर विशेष चेकिंग अभियान चलाया है।

धमाके में 11 लोगों की हुई मौत, करीब 30 घायल

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में 11 लोगों की मौत हुई है। इस घटना में करीब 30 लोग घायल हुए हैं। घायलों काो लोक लोक नायक जय प्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत