1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: जांच करने जहांगीरपुरी पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम पर हमला, इंस्पेक्टर घायल

दिल्ली: जांच करने जहांगीरपुरी पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम पर हमला, इंस्पेक्टर घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 18, 2022 01:45 pm IST,  Updated : Apr 18, 2022 01:56 pm IST

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच इस मामले में लगातार गिरफ्तारी कर रही है। हाल ही में पुलिस की टीम गोली चलाने वाले शख्स सोनू की गिरफ्तारी के लिए इलाके में पहुंची थी। इस दौरान कुछ महिलाओं ने पत्थर से टीम पर हमला कर दिया।

पुलिस पर हमला- India TV Hindi
पुलिस पर हमला Image Source : PTI FILE

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हुई हिंसा का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच इस मामले में लगातार गिरफ्तारी कर रही है। हाल ही में पुलिस की टीम गोली चलाने वाले शख्स सोनू की गिरफ्तारी के लिए इलाके में पहुंची थी। वह अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर और फरार चल रहा है। पुलिस सोनू की साली को पूछताछ के लिए लेकर आई थी। 

इसके बाद स्थानीय महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं ने पुलिस की टीम पर ही पत्थरबाज़ी शुरू कर दी। इस घटना में एक इंस्पेक्टर सतेंद्र खारी के पैर में भी चोट आई है। पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम शोभायात्रा के दिन गोली चलाते हुए आइडेंटिफाई हुआ था। इस दौरान पुलिस सोनू के परिजनों के पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर आ रही थी। इस दौरान कुछ महिलाओं ने पुलिस की टीम पर ही हमला कर दिया। मामला बढ़ता देख रैपिड एक्शन फोर्स की महिला टीम को इलाके में तैनात कर दिया गया है।

जहांगीरपुरी में क्राइम ब्रांच की टीम पर घरों की छत पर जुटी भीड़ ने पत्थर बरसाए। हालांकि पुलिस ने बलप्रयोग नहीं किया है। पुलिस चाहती तो यहां मौजूद लोगों को बल प्रयोग करके खदेड़ सकती थी। हालांकि स्थिति अभी नियंत्रण में है। फिलहाल पूरे इलाके को घेर लिया गया है और मामले की जांच आगे की जा रही है। अन्य लोगों की इलाके में एंट्री को भी कुछ समय के लिए रोक दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत