1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi Flood: आईटीओ तक पहुंचा बाढ़ का पानी, वीडियो में देखें कैसे हैं हालात

Delhi Flood: आईटीओ तक पहुंचा बाढ़ का पानी, वीडियो में देखें कैसे हैं हालात

 Reported By: Sanjay Sah Edited By: Avinash Rai
 Published : Jul 14, 2023 06:57 am IST,  Updated : Jul 14, 2023 07:01 am IST

दिल्ली में बाढ़ के हालात से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 16 टीमों की तैनाती की गई है। संभावाना जताई गई है कि दिल्ली में शुक्रवार को यमुना का जलस्तर घटने लगेगा।

Delhi Flood water reaches ITO see how the situation is in the video- India TV Hindi
आईटीओ तक पहुंचा बाढ़ का पानी Image Source : PTI

Delhi Flood: दिल्ली में यमुना का जलस्तर गुरुवार की शाम 6 बजे तक 208.66 पर पहुंच गया जो कि खतरे के निशाना के काफी ऊपर है। बाढ़ से प्रभावित इलाकों में आईटीओ का नाम भी शामिल हो गया है। यहां यमुना का पानी आईटीओ बिल्डिंग समेत कई सरकारी दफ्तरों में घुस गया है। दोपहर कुछ  घंटे तक जलस्तर स्थिर रहने के बाद शाम के वक्त एक बार फिर बढ़ने लगा। गौरतलब है कि यमुना के जलस्तर के बढ़ने के कारण बीते कल दिल्ली मेट्रो के यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया था। हालांकि मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज का विकल्प जारी है। 

बाढ़ से 6 जिले प्रभावित

दिल्ली में बाढ़ के हालात से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 16 टीमों की तैनाती की गई है। संभावाना जताई गई है कि दिल्ली में शुक्रवार को यमुना का जलस्तर घटने लगेगा। एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मोहसिन शाहिदी ने बताया कि पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली में तीन-तीन टीम, दक्षिण-पूर्वी में पांच-पांच, मध्य क्षेत्र में चार जबकि शाहदरा इलाके में एनडीआरएफ की एक टीम की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में कुल 6 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। 

अरविंद केजरीवाल ने किया ट्वीट

गौरतलब है कि बीते कल अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। अब पानी 208.46m पर पहुंच गया है। बढ़ते हुए जल स्तर के कारण, यमुना के आस-पास की सड़कों पर आ गया है। आपसे अनुरोध है कि इन रास्तों पर ना जाए। जिन आबादी वाले इलाकों में पानी भरा है, वहां से लोगों को खाली करा रहे हैं। वहां रहने वालों से अनुरोध है कि प्रशासन का सहयोग करें। लोगों की जान बचाना सबसे जरूरी है। सभी दिल्लीवालों से अपील है कि इस आपातकाल स्थिति में एक दूसरे का हर संभव सहयोग करें।

ये भी पढ़ें- दिल्ली की जनता से सीएम केजरीवाल की अपील, बोले- बाढ़ के कारण इन रास्तों पर न जाएं

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत