1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने उपराज्यपाल को लिखा पत्र, अधिकारियों पर लगाया ये आरोप

दिल्ली: जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने उपराज्यपाल को लिखा पत्र, अधिकारियों पर लगाया ये आरोप

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Mar 01, 2023 10:53 am IST,  Updated : Mar 01, 2023 10:53 am IST

महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल को पत्र लिखकर कहा है कि जेल का सीसीटीवी फुटेज लीक होना सुरक्षा में सेंध लगाने जैसा है। सुकेश ने जेल अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं और जांच की मांग की है।

Sukesh Chandrasekhar - India TV Hindi
सुकेश चंद्रशेखर Image Source : FILE

नई दिल्ली: जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल को पत्र लिखा है। सुकेश ने सीसीटीवी फुटेज लीक होने के मामले में उपराज्यपाल से शिकायत की है और जांच की मांग की है। सुकेश ने पत्र में कहा है कि जेल का सीसीटीवी फुटेज लीक होना सुरक्षा में सेंध लगाने जैसा है। 

सुकेश ने ये आरोप भी लगाए हैं कि जेल से उसका सीसीटीवी फुटेज असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट दीपक शर्मा और डिप्टी सुपरिटेंडेंट जय सिंह ने लीक किया है। पत्र में सुकेश चंद्रशेखर ने दीपक शर्मा और जय सिंह पर उसे धमकाने और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। 

सुकेश का आरोप है कि दीपक शर्मा और जय सिंह ने उसे धमकी देकर EOW के सामने दिए गए बयान को वापस लेने को कहा। दीपक शर्मा और जय सिंह ने रेड के अगले दिन उसे बुलाकर कहा कि उसने सत्येंद्र जैन को एक्सपोज किया है, अब उनकी बारी है दुनिया को यह बताने की, कि तुम्हारे साथ कैसा व्यवहार किया जाता है।

ये भी पढ़ें- 

बीजेपी का आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला, 'राजनीतिक भ्रष्टाचार के लिए युवाओं को शराब में डुबो दिया'

मनीष सिसोदिया के इस्तीफे के बाद कौन संभालेगा मंत्रालय ? सामने आए ये दो नाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत