1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi NCR Rain: दिल्ली-NCR में बिगड़ा मौसम, बारिश के साथ चलीं तेज हवाएं; पढ़ें NDMA की चेतावनी

Delhi NCR Rain: दिल्ली-NCR में बिगड़ा मौसम, बारिश के साथ चलीं तेज हवाएं; पढ़ें NDMA की चेतावनी

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Apr 17, 2026 09:54 pm IST,  Updated : Apr 17, 2026 09:56 pm IST

Rain Thunderstorm Delhi Forecast: दिल्ली-NCR में मौसम ने करवट ले ली है। नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने बिजली गिरने और बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

delhi ncr weather- India TV Hindi
नोएडा में बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं। Image Source : ANI

Delhi NCR Weather Alert Today: मौसम में एक बार फिर बदलाव हुआ है और दिल्ली-NCR में बारिश देखने को मिली। नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक, अगले 3 घंटे में दिल्ली-नोएडा में कुछ स्थानों पर बिजली गिर सकती है। इस दौरान, मध्यम बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है। इस हवा की रफ्तार 30-50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। पढ़ें मौसम को लेकर क्या चेतावनी जारी हुई है।

बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और आसपास के NCR के क्षेत्र में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान, हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके साथ ही गरज के साथ बिजली कड़केगी और तेज हवाएं चलेंगी। रात के वक्त हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

महाराष्ट्र से तेलंगाना तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी और पूर्वी तटों के साथ इस हफ्ते के दौरान गर्म और आर्द्र मौसम बना रह सकता है। मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ की अलग-अलग जगहों पर 18-19 अप्रैल, ओडिशा में 18-20 अप्रैल, झारखंड में 19-21 अप्रैल, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा और तेलंगाना में 18 अप्रैल को हीट वेव की स्थिति की संभावना है।

नार्थ-ईस्ट में भारी बारिश का अलर्ट

वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 18-21 अप्रैल, असम और मेघालय में 19-20 अप्रैल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 18-19 अप्रैल को अलग-अलग जगहों पर गरज और बिजली के साथ भारी बारिश हो सकती है।

तापमान में होगी 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिर सकता है। वहीं, 19-21 अप्रैल को 2-3 डिग्री सेल्सियस की इसमें फिर से बढ़ोतरी हो सकती है, इसके बाद कोई अहम बदलाव नहीं होगा। वहीं, सेंट्रल इंडिया में 18-19 अप्रैल के दौरान मैक्सिमम टेंपरेचर में कोई अहम परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट हो सकती है।

ये भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल पास न होने पर अमित शाह ने विपक्ष को दी चेतावनी, बोले-'हर चुनाव, हर जगह झेलना होगा महिलाओं का आक्रोश'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत