1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi Pollution: दिल्ली-नोएडा और गरुग्राम में AQI में दिखा सुधार, जानिए अपने इलाके का हाल

Delhi Pollution: दिल्ली-नोएडा और गरुग्राम में AQI में दिखा सुधार, जानिए अपने इलाके का हाल

 Published : Nov 05, 2022 07:09 am IST,  Updated : Nov 05, 2022 07:09 am IST

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में आज प्रदूषण कल के मुकाबले काफी हद तक ठीक हुआ है। दिल्ली के कई इलाकों में जहां कल AQI 800 और 900 था तो वहीं आज ये घटकर 350 के आस पास पहुंच गया।

 दिल्ली-नोएडा और गरुग्राम में AQI का हाल- India TV Hindi
दिल्ली-नोएडा और गरुग्राम में AQI का हाल Image Source : AP

Delhi Pollution: दिल्ली-नोएडा और गरुग्राम में आज कल के मुकाबले AQI में कुछ हद तक सुधार दिखा है। हालांकि AQI के जो आकंड़े आज दर्ज किए गए हैं वह भी सेहत के लिए गंभीर स्थिति वाले ही हैं। आज दिल्ली के जहांगीरपुरी में शनिवार सुबह 6 बजे के डाटा के मुताबिक AQI 354 दर्ज किया गया है। इसके अलावा दिल्ली के पंजाबी बाग में AQI घटकर 183 पहुंच गया।

दिल्ली में 350 के आस-पास है AQI

दिल्ली के तमाम इलाकों में शुक्रवार के मुकाबले आज एयर क्वालिटी इंडेक्स में खासा सुधार दिखा है। जहां एक ओर कल दिल्ली के कई इलाकों में AQI 800 और 900 के आंकड़े को पार कर गया, तो वहीं आज दिल्ली के कई इलाकों में AQI 350 या उससे कम ही दर्ज किया गया। ये आंकड़े सरकारी वेवसाइट aqicn.org के मुताबिक हैं।

नोएडा-गुरुग्राम में क्या है AQI
दिल्ली के अलावा नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी AQI सुधरा है। नोएडा के सेक्टर-62 में आज सुबह 6 बजे AQI 239 दर्ज किया गया। इसके अलावा गाजियाबाद के वसुंधरा में AQI 242 दर्ज हुआ। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भी हवा में सुधार हुआ है। गुरुग्राम के सेक्टर-51 में आज AQI 220 दर्ज किया गया है। इसके अलावा हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-11 में AQI 267 दर्ज किया गया। अपने इलाके का AQI जानने के लिए यहां क्लिक करें। 
 
नोएडा के बाद दिल्ली के स्कूल बंद
हवा की गुणवत्ता में भले ही मामूली सुधार दिखा हो लेकिन दिल्ली NCR में आज भी लोगों को पॉल्यूशन से राहत नहीं मिली है। लोगों को अभी भी सांस लेने में दिक्कत हो रही है। दिल्ली-NCR के कई इलाकों में हवा अभी भी बेहद ख़राब बनी हुई है। AQI लेवल ख़तरनाक लेवल पर है। नोएडा के बाद दिल्ली के भी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। आज से दिल्ली के प्राइमरी स्कूल बंद रहेंगे। इसके साथ ही ऑड-ईवन पर भी विचार के बाद फैसला लिया जाएगा।

पॉल्यूशन पर डॉक्टर्स ने चेताया
AQI लेवल हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहा है। ऐसे में सांस लेना भी लोगों के लिए मुसीबत हो गया है। आज से दिल्ली के प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। नोएडा में पहले ही 8वीं तक की क्लास में ऑनलाइन क्लासेज के लिए आदेश जारी किए जा चुके हैं। डॉक्टर्स का भी कहना है कि Air Pollution की यह स्थिति लोगों की सेहत के लिए काफी खराब है। इससे कई तरह की गंभीर समस्या पैदा हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत