1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गाजियाबाद: शादी में नहीं मिला दहेज़ तो हैवान बन गया युसूफ, पत्नी को ब्लेड और नुकीली चीजों से काटा, बनाया भाई के साथ संबंध बनाने दवाब

गाजियाबाद: शादी में नहीं मिला दहेज़ तो हैवान बन गया युसूफ, पत्नी को ब्लेड और नुकीली चीजों से काटा, बनाया भाई के साथ संबंध बनाने दवाब

 Published : Mar 16, 2023 08:22 pm IST,  Updated : Mar 16, 2023 08:22 pm IST

इकरा का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। पति ने अपने भाई यानि महिला के जेठ संग रहने का दबाव बनाया। इसे न मानने पर इकरा की पिटाई की गई।

पीड़िता जैसे-तैसे जान बचाकर छत से मोहल्ले के सरकारी स्कूल तक पहुंची - India TV Hindi
पीड़िता जैसे-तैसे जान बचाकर छत से मोहल्ले के सरकारी स्कूल तक पहुंची Image Source : SCREENGRAB

गाजियाबाद: गाजियाबाद में एक महिला से हैवानियत की सारी हदें पार की गईं। ससुराल में उसको बुरी तरह पीटा गया। दांतों से पूरे शरीर पर आत्ने के निशान बने हुए हैं। आंखें पूरी तरह सूजी गई। नाखून और ब्लेडनुमा किसी वस्तु से पूरे शरीर को नोचा गया। पीड़िता का आरोप है कि पति अपने भाई के साथ संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। पीड़िता जैसे-तैसे अपनी ससुराल से छत के रास्ते भागी और सरकारी स्कूल की छत पर जा पहुंची। जिसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस की मौजूदगी में पीड़िता को छत से नीचे उतारा गया। वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है।  

3 महीने पहले ही हुई थी शादी 

मूल रूप से दिल्ली में रहने वाला एक परिवार मजदूरी करता है। इस परिवार की 18 वर्षीय इकरा की शादी 3 महीने पहले गाजियाबाद में नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित कैला भट्टा निवासी यूसुफ (23) से हुई। दोनों ने इस्लाम धर्म के अनुसार निकाह नहीं किया, बल्कि गाजियाबाद में रजिस्ट्रार ऑफिस में अपनी शादी रजिस्टर्ड कराई और फिर साथ रहने लगे। इकरा का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। पति ने अपने भाई यानि महिला के जेठ संग रहने का दबाव बनाया। इसे न मानने पर इकरा की पिटाई की गई। दो दिन पहले इकरा जैसे-तैसे ससुराल से छत के रास्ते भाग गई। वह कई घरों की छत कूदते हुए आखिरकार कैला भट्ठा इलाके के एक सरकारी स्कूल की छत पर पहुंची।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 

घायल महिला को स्कूल की छत पर देख भीड़ जुट गई। फोन करके पुलिस बुला ली गई। बमुश्किल महिला को नीचे उतारा गया। इसके बाद इकरा ने अपनी दर्द भरी कहानी सबको सुनाई। इकरा की तहरीर पर पुलिस ने पति यूसुफ, जेठ यामीन, देवर साजिद और सास रानी के खिलाफ मारपीट व दहेज एक्ट का केस दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने बताया कि पति और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। महिला का मेडिकल कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत