1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Omicron मामले बढ़ने पर क्या फिर लगेगा Lockdown? सरकार ने दिया ये जवाब

Omicron मामले बढ़ने पर क्या फिर लगेगा Lockdown? सरकार ने दिया ये जवाब

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 02, 2021 06:43 pm IST,  Updated : Dec 02, 2021 06:43 pm IST

देश में ओमिक्रोन के मिलने के बाद लॉकडाउन लगाने पर पूछे गए सवाल पर नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वी.के. पॉल ने कहा कि अभी इसकी ज़रूरत नहीं है। जो नई चुनौती है, उसका हम मुकाबला करेंगे और इसके लिए हमारे पास सभी चीज़ें उपलब्ध है। हमें डरना नहीं है। 

Omicron मामले बढ़ने पर क्या फिर लगेगा Lockdown? सरकार ने दिया ये जवाब- India TV Hindi
Omicron मामले बढ़ने पर क्या फिर लगेगा Lockdown? सरकार ने दिया ये जवाब Image Source : INDIA TV

Highlights

  • 29 देशों में ओमिक्रोन के 373 मामले अब तक दर्ज़ किए गए हैं- संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य मंत्रालय
  • देश में वैक्सीन के बूस्टर डोज़ के लिए अध्ययन किया जा रहा है- डॉ. वीके पॉल
  • वैक्सीनेशन के साथ-साथ हमें मास्क और बाकी चीज़ें जैसे हाथ धोना जारी रखना है- स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। कोरोना के नए ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron in India) भारत पहुंच चुका है। कई देशों में कोरोना के इस खतरनाक ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले सामने आने के बाद एक बार फिर दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को बताया कि 29 देशों में ओमिक्रोन के 373 मामले अब तक दर्ज़ किए गए हैं। वहीं देश में  ओमिक्रॉन के मामले सामने आने के बाद से लॉकडाउन (Lockdown In India) लगाने को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वहीं देश में वैक्सीन के बूस्टर डोज लगाने को लेकर नयी जानकारी सामने आयी है।

वैक्सीन के बूस्टर डोज़ के लिए अध्ययन किया जा रहा है- डॉ वी.के. पॉल

देश में ओमिक्रोन के मिलने के बाद लॉकडाउन लगाने पर पूछे गए सवाल पर नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वी.के. पॉल ने कहा कि अभी इसकी ज़रूरत नहीं है। जो नई चुनौती है, उसका हम मुकाबला करेंगे और इसके लिए हमारे पास सभी चीज़ें उपलब्ध है। हमें डरना नहीं है। लोगों की ज़िम्मेदारी हैं कि वे मास्क पहने। नीति आयोग के सदस्य डॉ वी.के. पॉल ने आगे कहा कि पूरी दुनिया में अभी ओमिक्रोन की विशेषताएं, प्रभाव यह सब समझा जा रहा है। वैक्सीन के बूस्टर डोज़ के लिए अध्ययन किया जा रहा है। जैसे-जैसे जो स्थिति सामने आएगी उसके आधार पर आगे फैसले लिए जाएंगे। डॉक्टर वी के पॉल ने कहा कि 125 करोड़ वैक्सीन डोज लग चुकी है और 89 फिसदी को पहली डोज लग चुकी है। हर घर दस्तक कार्यक्रम की वजह से वैक्सीन में बढ़ोतरी हुई है। 

 

कर्नाटक में मिले ओमिक्रोन के 2 मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को बताया कि देश में 24 घंटे में कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट (Omicron Variant) के 2 केस की पुष्टि हुई है। दोनों ही मामले कर्नाटक में मिले हैं। 66 साल और 46 साल के दो लोगों में ओमिक्रोन का संक्रमण पाया गया है और इसके हल्के लक्ष्ण हैं। ओमिक्रोन वैरिएंट के दोनों मरीज दक्षिण अफ्रीका से लौटे हैं। दोनों बिजनेसमैन हैं, एक 11 तारीख और दूसरे 20 तारीख को भारत आए थे। वैरिएंट की खबर सामने आने के बाद कर्नाटक हेल्थ डिपार्टमेंट ने साउथ अफ्रीका से लौटे 93 लोगों को ट्रैक किया था, जिसमें ये दो पॉजिटिव पाए गए थे, इनके सैंपल आगे ओमिक्रोन वैरिएंट की जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमें पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनो की हालत स्थिर है और आइसोलेशन में हैं। वहीं आईसीएमआर के महानिदेशक डॉक्टर बलराम भार्गव ने कहा कि ओमिक्रोन वैरिएंट (Omicron Variant) के मामले आए हैं लेकिन पैनिक करने की जरूरत नहीं है। कोविड नियमों का पालन करना जरूरी है। लोगों को वैक्सीन जरूर लेनी चाहिए। 

कोविड प्रोटोकॉल का करें पालन

लव अग्रवाल ने आगे कहा कि कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के बारे में बहुत से तथ्य विज्ञान के द्वारा सामने आने वाले हैं। भविष्य में जो भी निर्णय लिए जाए वे सभी निर्णय वैज्ञानिक तथ्यों के सामने आने के बाद ही लिए जाने चाहिए। वहीं डब्लूएचओ के मुताबिक इस वैरिएंट में 45 से 52 म्यूटेशन देखे गए हैं। रिपोर्ट में जो अब तक आई है उसमें इसे माइल्ड पाया गया है। ओमिक्रोन के खतरों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि वैक्सीन पर हमें ध्यान देना है, उसी तरह मास्क और बाकी चीज़ें जैसे हाथ धोना जारी रखना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत