1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अग्नि मिसाइल के जनक राम नारायण अग्रवाल का हुआ निधन, जानें उनके बारे में खास बातें

अग्नि मिसाइल के जनक राम नारायण अग्रवाल का हुआ निधन, जानें उनके बारे में खास बातें

 Published : Aug 15, 2024 09:14 pm IST,  Updated : Aug 15, 2024 09:33 pm IST

भारत की अहम मिसाइल माने जाने वाली अग्नि मिसाइल के जनक राम नारायण अग्रवाल का निधन का हो गया है। उनके निधन पर वैज्ञानिकों ने शोक जताया है। आइए जानते हैं राम नारायण अग्रवाल के बारे में कुछ खास बातें।

Ram Narain Agarwal the Father of Agni Missiles- India TV Hindi
वैज्ञानिक रामनारायण अग्रवाल का निधन। Image Source : ANI

दुनिया की सबसे शक्तिशाली मिसाइलों में शामिल भारत की अग्नि मिसाइल के जनक कहे जाने वाले प्रसिद्ध डीआरडीओ मिसाइल वैज्ञानिक राम नारायण अग्रवाल का गुरुवार को निधन हो गया है। डीआरडीओ के अधिकारियों ने बताया है कि राम नारायण अग्रवाल ने 84 साल की उम्र में हैदराबाद में आखिरी सांस ली है। आइए जानते हैं भारतीय सेना को शक्तिशाली बनाने वाले वैज्ञानिक राम नारायण अग्रवाल के बारे में कुछ खास बातें। 

भारत को मिसाइल शक्ति बनाने में अहम रोल

डीआरडीओ अधिकारी के मुताबिक, भारत को प्रमुख मिसाइल शक्ति बनाने में डीआरडीओ वैज्ञानिक राम नारायण अग्रवाल का काफी अहम रोल था। अग्रवाल ने भारत में लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह अग्नि मिसाइलों के पहले कार्यक्रम निदेशक थे। राम नारायण अग्रवाल को अग्नि पुरुष के नाम से भी जाना जाता था। 

वैज्ञानिकों ने शोक जताया

डीआरडीओ के वरिष्ठ सेवारत और पूर्व वैज्ञानिकों ने राम नारायण अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। डीआरडीओ के पूर्व प्रमुख और वैज्ञानिक डॉ जी सतीश रेड्डी ने कहा है कि राम नारायण अग्रवाल के निधन से भारत ने एक लिजेंड खो दिया है। उन्होंने कहा कि राम नारायण अग्रवाल ने देश में लंबी दूरी के मिसाइल निर्माण और लॉन्च सुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

जानें अग्नि मिसाइल के बारे में

डीआरडीओ द्वारा निर्मित अग्नि मिसाइल भारत की परमाणु लॉन्च क्षमता की रीढ़ मानी जाती है। अब तक अग्नि मिसाइल के पांच वैरिएंट का सफल परीक्षण हो चुका है। बता दें कि अग्नि कार्यक्रम को शुरू करने का मकसद भारत को 

मिसाइल तकनीक के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का था। अग्नि1- 700-800 KM, अग्नि2- 2000 KM से ज्यादा, अग्नि3- 2500 KM से ज्यादा, अग्नि4- 3500 KM से ज्यादा और अग्नि5- 5000 KM से ज्यादा दूरी तक मार करने वाली मिसाइल है। 

ये भी पढ़ें- Video: कर्नाटक में हुई फिलीस्तीन का झंडा फहराने की कोशिश, पुलिस के आने से पहले ही भाग गए आरोपी

विनेश फोगाट मामले में भगवंत मान का बयान, बोले- इस तरह से मेडल चूकना दुखद है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत