1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नशे में धुत शख्स ने दिखाई दिलेरी, नहर से अजगर निकाल गले में लपेट लिया; मचा हड़कंप

नशे में धुत शख्स ने दिखाई दिलेरी, नहर से अजगर निकाल गले में लपेट लिया; मचा हड़कंप

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 20, 2024 01:52 pm IST,  Updated : May 20, 2024 02:01 pm IST

केरल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राज्य के पत्तनमथिट्टा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक नशे धुत शख्स ने नहर से एक अजगर को पकड़ कर उसे अपनी गर्दन में लपेट लिया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

केरल के पत्तनमथिट्टा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शराबी नशे की हालत में नहर के किनारे से एक अजगर को पकड़ कर उसे अपनी गर्दन में लपेट लिया। हालांकि, बाद में शख्स अपनी इस दिलेरी की वजह से मुसीबत में भी फंस गया। वन अधिकारियों ने सोमवार को उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बाढ़ के पानी में बहकर आया 

दरअसल, पत्तनमथिट्टा के अडूर के पास स्थित एक शराब की दुकान के सामने जब शख्स ने रविवार को अपनी गर्दन में अजगर को लपेटा तो, लोगों के बीच हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का मानना था कि बाढ़ के पानी में बहकर अजगर शहर में आ गया था। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें व्यक्ति नहर से अजगर लाते हुए और उसे अपनी गर्दन में लपेटते हुए नजर आ रहा है। 

शख्स को हिरासत में लिया गया

वीडियो में वह अजगर के फन पर हाथ फेरता हुआ भी दिखाई दे रहा है और वहां मौजूद लोगों से उसे छूने के लिए कह रहा है। मिली जानकारी के आधार पर अडूर पुलिस ने रविवार को व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और उसके पास से अजगर को बरामद कर लिया।

अजगर को जंगल में छोड़ा जाएगा

एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने सोमवार को बताया, ''वन्यजीव अधिकारी पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने व्यक्ति के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।'' उन्होंने बताया कि कोनी के एक पशु बचाव केंद्र में अजगर को शिफ्ट कर दिया गया और इस संबंध में अदालत के आदेश के आधार पर अजगर को जंगल में छोड़ दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति को आज दिन में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। (भाषा)

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत