1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सिद्धू द्वारा पुलिस पर की गई टिप्पणी पर डीएसपी का पलटवार, कहा- हम सुरक्षा ना दें तो रिक्शावाला भी नहीं सुनेगा

सिद्धू द्वारा पुलिस पर की गई टिप्पणी पर डीएसपी का पलटवार, कहा- हम सुरक्षा ना दें तो रिक्शावाला भी नहीं सुनेगा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 26, 2021 08:49 am IST,  Updated : Dec 26, 2021 08:49 am IST

डीएसपी दिलशेर चंदेल (आईआरबी) ने अपने वीडियो में सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा है कि सियासत की रंगत में न डूबो इतना कि वीरों की शहादत भी नजर न आए।

 सिद्धू द्वारा पुलिस...- India TV Hindi
 सिद्धू द्वारा पुलिस पर की गई टिप्पणी पर डीएसपी का पलटवार Image Source : ANI

Highlights

  • डीएसपी ने नवजोत सिद्धू के बयान की निंदा करते हुए एक वीडियो जारी किया है और इसे शर्मनाक करार दिया है
  • उन्होंने कहा कि सिद्धू 10 से 20 पुलिसकर्मियों को साथ लेकर घूमते हैं अगर ऐसी बात है तो वह सुरक्षा लौटा दें
  • उन्होंने कहा राजनेताओं को इस तरह के बयान देकर उनका मनोबल नहीं गिराना चाहिए

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिद्धू द्वारा पुलिस का मजाक उड़ाने और कथित तौर पर अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से 'पुलिसकर्मियों की पैंट गीली' करने वाले बयान को लेकर चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी दिलशेर चंदेल ने पलटवार किया है। डीएसपी ने नवजोत सिद्धू के बयान की निंदा करते हुए एक वीडियो जारी किया है और इसे शर्मनाक करार दिया है।

डीएसपी दिलशेर चंदेल (आईआरबी) ने अपने वीडियो में सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा है कि सियासत की रंगत में न डूबो इतना कि वीरों की शहादत भी नजर न आए।

डीएसपी ने कहा बड़ी शर्म वाली बात है कि इतने सीनियर लीडर अपनी ही फोर्स के बारे इस तरह के शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं और उन्हें बेइज्जत कर रहे हैं। यही फोर्स उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा करती है। उन्होंने कहा कि सिद्धू 10 से 20 पुलिसकर्मियों को साथ लेकर घूमते हैं। अगर ऐसी बात है तो वह सुरक्षा लौटा दें। उन्होंने आगे सिद्धू पर तंज कसते हुए कहा, एक रिक्शा वाला भी बिना पुलिस फोर्स के इनकी नहीं सुनता।वे सिर्फ अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। राजनेताओं को इस तरह के बयान देकर उनका मनोबल नहीं गिराना चाहिए।

दिलशेर ने आगे कहा कि वह देशभर की पुलिस की ओर से सिद्धू के बयान की निंदा करते हैं। पुलिसकर्मियों की भी गरिमा है, जिसे बरकरार रखना हमारी जिम्मेदारी है। दरअसल पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने कुछ दिन पहले एक रैली में पुलिस को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। इस मामले में अब वह घिरते नजर आ रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत