1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अफगानिस्तान में आया 4.9 तीव्रता का भूकंप, जम्मू-कश्मीर तक महसूस हुए झटके

अफगानिस्तान में आया 4.9 तीव्रता का भूकंप, जम्मू-कश्मीर तक महसूस हुए झटके

 Reported By: Manzoor Mir Edited By: Swayam Prakash
 Published : May 28, 2023 11:50 am IST,  Updated : May 28, 2023 12:13 pm IST

अफगानिस्तान में आज इतनी तेज भूकंप के तेज झटके आए कि उसका असर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और पुंछ तक महसूस हुए हैं।

अफगानिस्तान से लेकर जम्मू-कश्मीर तक भूकंप- India TV Hindi
अफगानिस्तान से लेकर जम्मू-कश्मीर तक भूकंप Image Source : FILE PHOTO

अफगानिस्तान में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अफगानिस्तान के बदख्शां के वुर्दुज में ये भूकंप आया है। अफगानिस्तान में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई है। अफगानिस्तान में आया ये भूकंप इतना तेज था कि इसके झटके जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और गुलमर्ग तक महसूस किए गए हैं।

अफगानिस्तान से गुलमर्ग और श्रीनगर तक आए झटके

कश्मीर मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक अफगानिस्तान के बदख्शां के वुर्दुज में 4.9 तीव्रता का भूंकप आया है। इसकी गहराई जमीन से 220 किलोमीटर नीचे थी। अफगानिस्तान के इस भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और श्रीनगर तक महसूस हुए। अफगानिस्तान में जो जगह भूकंप की इपिसेंटर रही वहां से गुलमर्ग 406 किलोमीटर है और श्रीनगर 431 किलोमीटर है। वहीं इस भूकंप से जो एनर्जी निकली वह 392 मेगावाट आवर है जो कि TNT के 338 टन के बराबर है।

फैजाबाद में 5.9 तीव्रता का भूकंप
वहीं ईएमएससी (European-Mediterranean Seismological Centre) के मुताबिक भूकंप अफगानिस्तान के फैजाबाद से 70 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में भी आया है। ये झटके सुबह करीब 10.19 बजे आए। EMSC के मुताबिक फैजाबाद के पास आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई है। इस एजेंसी ने बताया कि अफगानिस्तान में आए इस भूकंप के झटके श्रीनगर और पुंछ तक महसूस हुए।

ये भी पढ़ें-
VIDEO: देखें वो ऐतिहासिक लम्हा जब चोल साम्राज्य का सेंगोल पीएम मोदी ने किया स्थापित

10 लाख घंटों तक जुटे रहे यूपी के 900 कारीगर, तब जाकर तैयार हुए नई संसद भवन के कालीन 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत