1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असम में सुबह-सुबह भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर मापी गई इतनी तीव्रता

असम में सुबह-सुबह भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर मापी गई इतनी तीव्रता

 Published : Dec 07, 2023 06:10 am IST,  Updated : Dec 07, 2023 06:19 am IST

पिछले कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज सुबह असम के गुवाहाटी में भी हल्की तीव्रता का भूकंप आया।

भूकंप - India TV Hindi
भूकंप Image Source : FILE

गुवाहाटी: असम के सबसे बड़े शहरों में से एक गुवाहाटी में आज सुबह 5:42 पर जब लोग नींद से जागे भी नहीं होंगे, तब वहां भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इन झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई। हालांकि भूकंप के इन झटकों की वजह से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन जल्द सुबह झटके महसूस होने की वजह से लोगों में डर का माहौल व्यापत है।

क्यों आता है भूकंप

दरअसल, धरती की मोटी परत जिसे क्‍टोनिक प्लेट्स कहा जाता है, वह अपनी जगह से खिसकती रहती है। ये प्‍लेट्स अमूमन हर साल करीब 4-5 मिमी तक अपने स्थान से खिसक जाती हैं। ये क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर , दोनों ही तरह से अपनी जगह से हिल सकती हैं। इस क्रम में कभी कोई प्लेट दूसरी प्लेट के निकट जाती है तो कोई दूर हो जाती है। इस दौरान कभी-कभी ये प्लेट्स एक-दूसरे से टकरा जाती हैं। ऐसे में ही भूकंप आता है और धरती हिल जाती है। ये प्लेटें सतह से करीब 30-50 किमी तक नीचे हैं।

कैसे करें बचाव?

अगर अचानक भूकंप आ जाए तो घर से बाहर खुले में निकल जाएं। यदि आप घर में फंस गए हों तो बेड या मजबूत टेबल के नीचे छिप जाएं। घर के कोनों में खड़े होकर भी खुद को बचा सकते हैं। भूकंप आने पर लिफ्ट का प्रयोग बिल्कुल न करें। खुले स्थान में जाएं, पेड़ व बिजली की लाइनों से दूर रहें। इसके अलावे भूकंप रोधी मकान भी उतने ही जरूरी होते हैं। यह हालांकि बहुत महंगा नहीं होता, पर इसे लेकर लोगों में जागरूकता की कमी के कारण अक्‍सर लोग इसकी अनदेखी कर बैठते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत